Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Aalekh, Jayshree_birmi

नेताजी( व्यंग)

 नेताजी( व्यंग) Jayshree birmi पर्यावरण दिन के उपलक्ष्य में नेताजी के भाषण हेतु तैयारियां शुरू हो गई थी।नेताजी हेलीकॉप्टर से …


 नेताजी( व्यंग)

जयश्री बिरमी अहमदाबाद
Jayshree birmi

पर्यावरण दिन के उपलक्ष्य में नेताजी के भाषण हेतु तैयारियां शुरू हो गई थी।नेताजी हेलीकॉप्टर से आने वाले थे तो मैदान में हेलीपेड तैयार करने के लिए जो दो तीन छोटे पेड़ थे उनको काट दिया गया और चार पांच टैंकर से जमीन को समतल कर दी गई।अब हुई दूसरी तैयारियां,सभा में आने वालों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए दो हजार छोटी पानी की बोतलों का इंतजाम किया गया । और चारों दिशाओं में आवाज पहुंच सके उसके लिए चार माइक और बहुत सारे स्पीकर लगाए गए।जब नेताजी हेलीकॉप्टर से आएं तो मिट्टी के बवंडर से पूरा मैदान भर गया। माइक से इतने जोर जोर आवाज आ रही थी कि कानों में बहरापन आ जाएं।जैसे ही सभा का समापन हुआ पूरा तो मैदान प्लास्टिक की छोटी छोटी बोतलों से पानीपत का मैदान कुरुक्षेत्र के बाद लगता था वैसा प्लास्टिक का कुरुक्षेत्र लग रहा था। वहां हवा,आवाज,पृथ्वी( मिट्टी),पेड़ का कटना,प्लास्टिक की बोटलों का फैलाना आदि सभी कुछ घटने के बाद भी प्रशंशा हो रही थी इंतजाम की।जहां देखो वहां पर्यावरण के हर सिद्धांत का हनन हो रहा था फिर भी नेताजी का पर्यावरण पर भाषण हीट रहा था।

जयश्री बिरमी

अहमदाबाद


Related Posts

निरंकुश उन्मुक्तता को कैसे थामें

April 10, 2023

निरंकुश उन्मुक्तता को कैसे थामें धर्म और संस्कार की नींव पर खड़ा हिंदुस्तानी समाज एक तहजीब और संस्कारी,शिष्ट गिना जाता

भविष्य अपना क्या हैं? Bhavishya apna kya hai?

April 5, 2023

 भविष्य अपना क्या हैं? हम जो आजकल विज्ञान की अद्भुत शोध का उपयोग कर के जीवन को आसान बनाने की

प्रतियोगिता | competition

April 4, 2023

प्रतियोगिता | competition प्रतिस्पर्धा एक प्रकार के उद्दीपक का कार्य करता है मनुष्य के जीवन में।जिससे मनुष्य में एक प्रकार

तुलसी आज| Tulsi-aaj

March 28, 2023

तुलसी आज क्यों में तुलसी तेरे आंगन की बनूंमेरी अपनी महत्ता मैं ही तो जानूं संग तेरे रहूंगी जीवन भर

कितनी विभिन्नता में एकता

March 19, 2023

कितनी विभिन्नता में एकता कश्मीर से कन्या कुमारी तक विविधता से भरा अपना देश है।सुंदर स्वर्ग सा कश्मीर जहां हूर

आधुनिकता वरदान या अभिशाप

March 5, 2023

 आधुनिकता वरदान या अभिशाप प्रगति सब ही क्षेत्र में आवकारदाय है।प्रहलें हम पैदल या बैल गाड़ियों,घोड़ा गाड़ियों आदि में प्रवास

Leave a Comment