Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr-indu-kumari, poem

नारी- डॉ. इन्दु कुमारी

नारी क्या है तेरी लाचारी क्यों बनती तू बेचारीरिश्तो को निभाती आईजैसे बदन को ढकती साड़ीनारी !नारी!!ओ नारीस्व को मिटाने …


नारी

नारी- डॉ. इन्दु कुमारी
क्या है तेरी लाचारी

क्यों बनती तू बेचारी
रिश्तो को निभाती आई
जैसे बदन को ढकती साड़ी
नारी !नारी!!ओ नारी
स्व को मिटाने वाली
स्नेह को बरसाने वाली
पौधों सी तू परोपकारी
प्रेम में तू सदा हारी
नारी !नारी !!ओ नारी
आंँचल की छाया देने वाली
बत्तीसौ सुवा (धार) दूध पिलाने वाली
ममता सदा लूटाने वाली
क्या यही है तेरी कहानी
जहां कोई करे मनमानी
हार सदा तू क्यों मानी
जरूरत पड़े प्रेम बरसाओ
हैवानियत पर चप्पल उठाओ
अगर दामन है बचानी
नारी है कुल को ताड़ी
लांछन लगाए गर व्यभिचारी
साजिश की शिकार होती आई
मुंह तोड़ जवाब दे भारी
अंदर में है अपार शक्ति
झांककर तो देख प्यारी
झांसी की रानी बन जा
दिखा दे निज शक्ति सारी
नारी !नारी !!ओ नारी।

डॉ. इन्दु कुमारी मधेपुरा बिहार


Related Posts

खुद से ना दूर करो- अंकुर सिंह

November 24, 2021

 *खुद से ना दूर करो* रूठना हक तुम्हारा, मानना फर्ज हमारा।  माफ कर दो अबकी, बिन तुम्हारे मैं हारा।। तुम

सुनियोजित अभियान- जितेंद्र कबीर

November 23, 2021

 सुनियोजित अभियान एक आठवीं फेल नौजवान  इतिहास के एक अध्यापक से बहस के दौरान देकर पूरे इतिहास को झूठा और

बड़े चालाक हो मेरे प्रभु – सिद्धार्थ गोरखपुरी

November 23, 2021

 बड़े चालाक हो मेरे प्रभु  बड़े चालाक हो मेरे प्रभु हर गुत्थी सुलझाए रखते हो। बस हमे ही जीवन मृत्यु

मिलन – अनीता शर्मा

November 23, 2021

 मिलन हो रहा है मधुर मिलनसुदूर गगन धरा का यूँगोधूली की क्षितिज बेला में। गवाह चाँद सितारे हैंगगन ने झुक

कविता- माई से- सिद्धार्थ गोरखपुरी

November 23, 2021

 कविता- माई से हम कितने क़ाबिल है ये कमाई तय करती है। हम हमेशा से क़ाबिल हैं ये बस माई

सफर – अनीता शर्मा

November 23, 2021

 सफर जिंदगी में चुनौतियां बहुत है मगर….. डगर मुश्किल भरी है। सफर तो चुनौतियों भरा है मगर…… बढ़ते जाना बाधाओं

Leave a Comment