Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr-indu-kumari, poem

नव वर्ष सुहानी- डॉ.इन्दु कुमारी

नव वर्ष सुहानी आम्र मंजरों से से लदे हुए फल फूलों से सजे हुएकली कुसुम मुस्कान भरे हैंकोयल सुर में …


नव वर्ष सुहानी

नव वर्ष सुहानी-  डॉ.इन्दु कुमारी

आम्र मंजरों से से लदे हुए
फल फूलों से सजे हुए
कली कुसुम मुस्कान भरे हैं
कोयल सुर में तान भरे हैं
नव पल्लव कैसे झूम रहे हैं
हवाएं अपनी मस्त वेग से
जैसे गगन को चूम रहे हैं
नदियां बलखाती चलती
दिल में मिलन की लगन लगी है
मस्त बहारें प्रेम धुन में
मस्ती के गाने गा रहे हैं
चिड़िया की है शान निराली
कितनी लगती प्यारी-प्यारी
नववर्ष की वेला सुहानी
लगती है जैसे मस्तानी
नव वर्ष लाई इतनी सौगाते
प्रेम की बरसे है फुहारे
फल फूलों के बाग बगीचे
लग रहे हैं बड़े सुहावने
धरती अन्नपूर्णा कहलाती
फसलें पककर खलिहान सजाती
कृषकों के होठों की मुस्कान
नव वर्ष को है खूब सजाती
गांव की गोरी चैती गाती
खुशियों से जीवन सज जाती
ऐसे नववर्ष आए हैं
खुशियों के तराने गाए हैं।

डॉ.इन्दु कुमारी
मधेपुरा बिहार


Related Posts

हिन्दी बेचारी- डॉ. इन्दु कुमारी

January 13, 2022

हिन्दी बेचारी राष्ट्र है मेरे अपने घरभारती हूँ मैं कहलाती जनमानस की हूँ सदासरल अभिव्यक्ति मैं राजदुलारी जन सभा कीअवहेलना

आने वाला पल- सुधीर श्रीवास्तव

January 13, 2022

आने वाला पल आने वाला पल तो आकर ही रहेगा, जैसे जाने वाला पल भीभला कब ठहरा है ? क्योंकि

गुरु गोविंद पुकारा है – डॉ इंदु कुमारी

January 13, 2022

गुरु गोविंद पुकारा है तेग बहादुर सिंह ने अपने बेटे को बलिदान दिया झुका नहीं दुश्मन के आगेमौत को भी

व्याकुल अंतर- डॉ हरे कृष्ण मिश्र

January 13, 2022

व्याकुल अंतर प्रीत निभाती रात गई बित , जोड़ जोड़ कर सपने-अपने,बंद आंखों में मिलन यामिनी ,हुई भोर तो साथ

कान्हा तू काहे करत मनमानी -सरस्वती मल्लिक

January 13, 2022

कविता : कान्हा तू काहे करत मनमानी कान्हा तू काहे करत मनमानी बार -बार समझाया तुझकोफिर भी एक न मानीनित

प्रेरणा- सुधीर श्रीवास्तव

January 13, 2022

प्रेरणा कहने सुनने में छोटा सा शब्द मगर भाव बड़ा है, किसी की अंधेरे में डूबती जिंदगी मेंउम्मीद की किरण

Leave a Comment