Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

धारा के विपरीत

 धारा के विपरीत जितेन्द्र ‘कबीर’ शक्तिशाली का गुणगान करना फायदे का सौदा रहा है हमेशा से, यह जानते हुए भी …


 धारा के विपरीत

जितेन्द्र 'कबीर'
जितेन्द्र ‘कबीर’

शक्तिशाली का गुणगान करना

फायदे का सौदा रहा है हमेशा से,

यह जानते हुए भी

कमजोर के पक्ष में जो इंसान

आवाज उठाएगा

वही इंसान एक दिन

न्याय की सही परिभाषा गढ़ पाएगा।

धनवान का गुणगान करना

फायदे का सौदा रहा है हमेशा से,

यह जानते हुए भी

गरीब के पक्ष में जो इंसान

आवाज उठाएगा

वही इंसान एक दिन

समानता की सही परिभाषा गढ़ पाएगा।

सरकार का गुणगान करना

फायदे का सौदा रहा है हमेशा से,

यह जानते हुए भी

जनता के पक्ष में जो इंसान

आवाज उठाएगा

वही इंसान एक दिन

लोकतंत्र की सही परिभाषा गढ़ पाएगा।

धारा के साथ बहना

ज्यादातर लोगों ने चुना है हमेशा से,

यह जानते हुए भी

धारा के विपरीत तैरने का हौसला

जो इंसान रख पाएगा

वही इंसान एक दिन

संघर्ष की सही परिभाषा गढ़ पाएगा।

                                 जितेन्द्र ‘कबीर’                               

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है ।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

यादों का सिलसिला- डॉ इंदु कुमारी

February 3, 2022

यादों का सिलसिला तेरी हसीन यादों का सिलसिला अमिट है धूमिल नहीं होने वाली प्रेम पौधे उगाने वालीदमकती चेहरे की

नी बखत री बात-मईनुदीन कोहरी”नाचीज़ “

February 3, 2022

नी बखत री बात धोरां री आ ” धरती , धीरज री धरा सांतरी । सोनै सी गोरी बाळू रेत

तू ही तू है- नाचीज़ बीकानेरी “

February 3, 2022

तू ही -तू है जमीं से फलक तक तू ही -तू है । दिल की धड़कनों में तू ही –

सूरज दादा- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

February 3, 2022

सूरज दादा सूरज दादा उठा के गठरी, चले कुम्भ के मेला में।बसन्त पंचमी नहा केआउँ,दिन बीता बहुत झमेला में।।लुका छिपी

ऊँचा हो गया कद लोगों का जमींन से-विजय लक्ष्मी पाण्डेय

February 3, 2022

ऊँचा हो गया कद लोगों का जमींन से ऊँचा हो गया कद लोगों का जमीन सेसुना है जमीनें बंजर पड़ी

मेरे यार फेसबुकिए-सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 3, 2022

मेरे यार फेसबुकिए मेरे यार फेसबुकिए बता दो इस समय तुम हो कहाँमैंने तुम्हें ढूंढ रहा हूँयहाँ -वहाँ न जाने

Leave a Comment