Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

दोनों बातें खतरनाक हैं- जितेन्द्र ‘कबीर’

 दोनों बातें खतरनाक हैं किसी परिवार का मुखियापरिवार के किसी सदस्य कीनाराजगी के डर सेचुप्पी साध लेता है जबअपने परिवार …


 दोनों बातें खतरनाक हैं

दोनों बातें खतरनाक हैं- जितेन्द्र 'कबीर'

किसी परिवार का मुखिया
परिवार के किसी सदस्य की
नाराजगी के डर से
चुप्पी साध लेता है जब
अपने परिवार में कुछ ग़लत होता देखकर
और नहीं उठाता
समय रहते कोई उपयुक्त कदम,
तो आने वाले समय के लिए
जाने-अनजाने में वो
बो देता है बीज
परिवार के विघटन और बर्बादी के।

किसी देश का मुखिया
देश के किसी समुदाय की
नाराजगी के डर से
चुप्पी साध लेता है जब
अपने देश में संविधान,कानून व जनतांत्रिक
मूल्यों के साथ खिलवाड़ होता देखकर
और नहीं उठाता
समय रहते कोई उपयुक्त कदम,
तो आने वाले समय के लिए
चाहे-अनचाहे वो
बो देता है बीज
देश में हिंसा और अराजकता के।                                

        जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम- जितेंन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता -जितेन्द्र  कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

विघटन के बीज- जितेन्द्र ‘कबीर

March 25, 2022

विघटन के बीज एक घर के दो सदस्य,एक शाकाहारी पूर्णतःलेकिन दूसरे को मांसाहार भाए,खाने के ऊपर रोज ही उनकीआपस में

प्राथमिकता में नहीं- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

प्राथमिकता में नहीं जब सरकारें देने लगें सियासी लड़ाईयां जीतने परध्यान ज्यादाऔर ज़िंदगी की लड़ाई हार रहीजनता पर कम,तो समझ

प्रेम रहेगा हमेशा- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

प्रेम रहेगा हमेशा हम पहले इंसान नहींजो प्रेम में हैंऔर विश्वास करोकि हम आखिरी भी नहीं होंगे,नफरत, घृणा, स्वार्थ, हिंसाऔर

चुप्पी की कीमत- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

चुप्पी की कीमत अगर तुम्हारा कोई पड़ोसीकुछ हथियारों और गुण्डों के बल परधावा बोल देतुम्हारे घर पर कब्जे के लिए,तो

मौत के व्यापारी- जितेन्द्र ‘कबीर’

March 25, 2022

मौत के व्यापारी नशे के व्यापार सेफायदा उठाने वाले लोगजब तक मौजूद हैं इस दुनिया में,नशामुक्त समाज के आह्वानऔर दावे

प्यारा बचपन-अनिता शर्मा

March 25, 2022

प्यारा बचपन परिवार में बड़ी शक्ति है मन प्रसन्नता से भर जाता बच्चों का खिलता चेहरा तो सराबोर हो हर

Leave a Comment