Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद- डॉ.इन्दु कुमारी

 देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद विभूति सादगी के किया सुशोभित देशऱत्न प्रथम राष्ट्रपति के ऊँचे पद मुस्कान भरी मुखमंडल परअंकुरित न हो सके …


 देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद विभूति सादगी के

देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद- डॉ.इन्दु कुमारी
किया सुशोभित देशऱत्न

प्रथम राष्ट्रपति के ऊँचे पद

मुस्कान भरी मुखमंडल पर
अंकुरित न हो सके ‘मद

वो सरल सादगी के मूरत
भारत माँ के प्यारे फूल

तिलक लगाए जमीं के धूल
सेवाभाव की महक खुब!

फिजाऔ में है फैल रही
सूरज चाँद सितारे हवाएँ

समर्पण की है गवाह बनी
स्वतंत्र भारत के ध्वज हाथ

लिये जन मन संग फहरायी
दिखा दिया सादगी की शान
दुनिया वालों कर ले पहचान

शोभा पा रही राष्ट्रीय चमन
देशरत्न तुझे शत-शत नमन।

अश्रुपूरित हुई भींगी नयन
प्रेरणास्पद रहेगी सदा जीवन।

         डॉ.इन्दु कुमारी
                मधेपुरा बिहार


Related Posts

Aye dil aao tumhe marham lga du

July 16, 2020

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए है एक खूबसूरत रचना Aye dil aao tumhe marham lga du. तो पढिए और आनंद

Previous

Leave a Comment