Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

दूसरा विकल्प ज्यादा पसंदीदा है-जितेंद्र कबीर

 दूसरा विकल्प ज्यादा पसंदीदा है सोशल  मीडिया के दुनिया में आगमन के बाद  आ गई है हम सबके हाथ एक …


 दूसरा विकल्प ज्यादा पसंदीदा है

दूसरा विकल्प ज्यादा पसंदीदा है-जितेंद्र कबीर
सोशल  मीडिया के दुनिया में

आगमन के बाद 

आ गई है हम सबके हाथ

एक शक्ति…

– बड़ी से बड़ी हस्ती तक पहुंच बनाकर

उससे कुछ अच्छा सीख पाने की,

साथ ही उसकी उपलब्धियों पर सवाल उठाकर

उसकी प्रतिष्ठा धूमिल कर पाने की भी,

दुर्भाग्यवश दूसरा विकल्प पसंदीदा है

ज्यादातर लोगों का।

– कोई भी खबर या सूचना त्वरित गति से

जन-जन तक पहुंचाने की,

साथ ही किसी भी खबर या सूचना को 

तोड़-मरोड़ कर अपना हित साध जाने की भी,

दुर्भाग्यवश दूसरा विकल्प पसंदीदा है

ज्यादातर लोगों का।

– ज्ञान के सागर का मंथन करके सारी दुनिया

अपनी मुट्ठी में कर पाने की,

साथ ही फालतू के ऊल-जलूल कंटेंट देखकर

सारा समय व्यर्थ में गंवाने की भी,

दुर्भाग्यवश दूसरा विकल्प पसंदीदा है

ज्यादातर लोगों का।

– मानवता के भले की खातिर अच्छे विचार

सारी दुनिया तक पहुंचाने की,

साथ ही अतिवादी मानसिकता के शिकार होकर

सब जगह मजहबी खुमार फैलाने की भी,

दुर्भाग्यवश दूसरा विकल्प पसंदीदा है

ज्यादातर लोगों का।

    जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

कविता-विज्ञान में हम को आधुनिक बनाया

April 25, 2022

 कविता-विज्ञान में हम को आधुनिक बनाया  यह विज्ञान है जिसने   हमको आधुनिक बनाया   आसान हुआ हर काम हमको   इस लायक

कविता -मां का वात्सल्य प्रेमामई ममता

April 25, 2022

 कविता -मां का वात्सल्य प्रेमामई ममता मां वात्सल्य प्रेमामई ममता  मिलती हैं सभको कोई अच्छूता नहीं कद्र करने की बात

कविता-हां फ़िर भी मुझ पर शक करो

April 25, 2022

कविताहां फ़िर भी मुझ पर शक करो मैंने किसी की बुराई, चुगली, चोरी की नहींहां फिर भी मुझ पर शक

कविता -बावीस भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम

April 25, 2022

कविता-बावीस भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम नीति आयोग ने देश में नवोन्मेष उद्यमियों को बढ़ावा देने के स्थानीय भाषाओं में नवाचार

महाबली हनुमंत

April 25, 2022

महाबली हनुमंत जय जय श्री हनुमंत वीरमां अंजनी के हो तुम जायेअति पराक्रमी बचपन थे तुम्हारेबना दिया सूर्य को खिलौनाराम

कविता-खास

April 20, 2022

खास ! जब तक तुझ में सांस है, सफलता की आस है,खुशनुमा सा एहसास है,पूरा जोश और साहस है,मानो तो

PreviousNext

Leave a Comment