Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

दिल में जो है छुपी, बात हो जाने दो

दिल में जो है छुपी, बात हो जाने दो दिल में जो है छुपी, बात हो जाने दो,दिन ढले तो …


दिल में जो है छुपी, बात हो जाने दो

दिल में जो है छुपी, बात हो जाने दो

दिल में जो है छुपी, बात हो जाने दो,
दिन ढले तो सही, रात हो जाने दो,

फ़िर उठेंगी ये पलके, झुकी हैं अभी,
गोद में रख के सर,हमको सो जाने दो.

आंखें सब बोल दे, लब कहे ना कहें,
सांसे मिल के दिलो में, धड़कती रहें,
इश्क़ को तुम, निगाहों से हो जाने दो.

दिल में जो हैं छुपी, बात हो जाने दो,
दिन ढले तो सही, रात हो जाने दो,

रूह से जा मिले, मेरी बेचैनिया,
हद से बढ़ने लगे, तेरी बेतबिया,
दूरियों को थोड़ी, दूर हो जाने दो.

दिल में जो हैं छुपी, बात हो जाने दो ,
दिन ढले तो सही, रात हो जाने दो.

साथ बीते तेरे, मेरी सारी उमर,
तेरी चाहत बनू, हर घड़ी, हर पहर,
जिंगदी को यूहीं ,तुम गुज़र जाने दो.

दिल में जो हैं छुपी, बात हो जाने दो ,
दिन ढले तो सही, रात हो जाने दो.

हेमलता दाहिया.
सेमरिया ,जिला रीवा,
मध्यप्रदेश


Related Posts

हाजिर जवाबी अटल बिहारी- डॉ. इन्दु कुमारी

December 27, 2021

हाजिर जवाबी अटल बिहारी देश की माटी ने दी सदाअमूल्य तोहफ़ा निशानीवीरता के परचम कोलहराते रहे हैं बलिदानी उन्हीं श्रेणी

रणछोड़ – डॉ. इन्दु कुमारी

December 27, 2021

शीर्षक -रणछोड़ जिस बातों की है वियोगछोड़ कर भागा रणछोड़ढूँढती है नैना तुझकोभूल गए सलोने मुझको वेदना हमें मिले उपहारक्या

बिकते – बहकते वोटर- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 27, 2021

बिकते – बहकते वोटर लोकतंत्र में… वोट के अधिकार के लिएकिसी योग्यता या मेहनत कीजरूरत नहीं पड़ती,बस पैदा होना ही

नंबर आएगा सभी का- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 27, 2021

नंबर आएगा सभी का कत्ल नहीं हुआ अब तक हमारा धर्म मानने वालों में से किसी का,हमारी जाति में से

कोई कुछ साथ न ले जा पाया- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 27, 2021

कोई कुछ साथ न ले जा पाया रिश्वतें देकर रुपयों-पैसों,कीमती धातुओं, हीरे-जवाहरात की,दिन-रात स्तुति गान में रमे रहकर,सौदे बहुत किये

साड़ी- सुधीर श्रीवास्तव

December 27, 2021

साड़ी साड़ी सिर्फ़ परिधान नहींस्त्री गौरव की भी शान हैसाड़ी विश्व में भारतीय नारियों कामान सम्मान स्वाभिमान है। साड़ी में

Leave a Comment