Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

तुम हमारी कामना – डॉ हरे कृष्ण मिश्र

तुम हमारी कामना संभावना से कौन करता ,कब कहां इनकार है ,प्रेम का परिणाम होगा ,दर्द का अभिशाप अपना।। शालीन …


तुम हमारी कामना

तुम हमारी कामना - डॉ हरे कृष्ण मिश्र
संभावना से कौन करता ,
कब कहां इनकार है ,
प्रेम का परिणाम होगा ,
दर्द का अभिशाप अपना।।

शालीन भरे जीवन में,
प्यार मधुर लेकर आयी ,
अतीत हमारा दूर नहीं है ,
विगत का एहसास बहुत है ।।

अतीत हमारा काव्य भूमि है,
जीवन का दर्पण निर्मल है ,
वर्तमान में चिंतन पर बैठा ,
स्वप्न में तुमसे दूर नहीं हूं ।।

याद तुम्हारी निर्मल जल सा,
दिख जाता शुचि दर्पण पर ,
प्यार बहुत मिलता आया है,
शेष स्मृतियां बची तुम्हारी ।।

वही सहारा मेरा अब तक ,
जीवन को है मिला बहाना ,
लिखने को कुछ दर्द मिला ,
गायन का सौभाग्य नहीं है ।।

अब बैठो मेरे पास यहां पर,
बहुत दूर से चलकर आया,
गीतों में केवल दर्द बचे हैं ,
पहले भी गाते थे मिलकर ।।

दूर नहीं तुम हुई है मुझसे ,
केवल मेरा स्वर्ग लूटा है ,
जीने का अधिकार कहां है
मिलन अंत में प्रेम कहा है ।।

जिंदगी मेरी उलझ गई है ,
सुलझाने का प्रयास नहीं है,
बैठा बैठा खुद ही अपनी,
उलझे को सुलझा लेता हूं ।।

बहुत दूर तक देख रहा हूं,
गंतव्य तुम्हारा कहीं नहीं है,
आशा की कोई डोर नहीं है,
जीवन का कोई छोर नहीं है।।

समय हमारा व्यक्तित्व तुम्हारा,
संबंध हमारे मधुर थे कितने,
पास पड़ोसी घुलमिल जाते थे
अपना भी पावन जीवन था ।।

रिश्ते नाते मिलते-जुलते ,
कहीं नहीं गिला शिकवा ,
अपनों से ही प्यार हमारा ,
गीत छंद सब अपने थे ।।

कहने को कोई कुछ कहता
मौन बना दर्शक हूं मैं,
अवसाद लिए बैठा दर पर,
भविष्य कामना मन में भर ।।

मौलिक रचना
डॉ हरे कृष्ण मिश्र
बोकारो स्टील सिटी

झारखंड।


Related Posts

अब भी हिम्मत बाकी है!

August 5, 2022

अब भी हिम्मत बाकी है! मुसीबतों का भंडार है,हर तकलीफ का संहार है,अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,दृढ़ता तेरा

जाने के बाद।

August 5, 2022

जाने के बाद। कुछ हो जाने के बाद,उसके बारे में क्यों सोचना,कुछ खो जाने के बाद,उसे सोच कर क्यों रोना।

मन मेरा पुकारे…….

August 5, 2022

मन मेरा पुकारे……. मन मेरा पुकारे काना प्यारेकहाँ है ढिकाना हमको बता देकरनी है बातें तुझ से कब से हम

शीर्षक : लड़की और समाज

August 5, 2022

शीर्षक : लड़की और समाज लड़की का जीवनसिमटकर रह जाता है ,चौखट , चूल्हे , चौके तक । जन्म के

आज भी वो दिन हमको याद है

August 5, 2022

याद है वो दिन आज भी आज भी वो दिन हमको याद हैसर पर हमारे मोहब्बत ए ताज हैआज सीने

हजार है!/hazar hai

August 5, 2022

 हजार है! मोहब्बत की तलाश है, गम देने वाले हजार है! सच्चाई की तलाश है, झूठ बोलने वाले हजार है!

PreviousNext

Leave a Comment