Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

काम की बात ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर इस समय तेज ठंड पड़ रही है। …


काम की बात

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

इस समय तेज ठंड पड़ रही है। जिसकी वजह दूध की दुकानों के सामने गरम दूध के लिए लाइनें लग रही हैं। स्वाद से भरपूर मसाला दूध हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आजकल बाजार में मिलने वाले दूध की शुद्धता पर शक होता है, इसलिए अगर घर में ही हल्दी-केशर का दूध घर में ही आसानी से तैयार किया जा सकता है, जो गुणों से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी अच्छा होता है। इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चों या वृद्धों के लिए ही नहीं, सभी के लिए यह दूध फायदेमंद साबित होगा। ठंड में शरीर में गरमी बनाए रखने के लिए केशर-हल्दी का दूध एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर साबित होगा। तो जाने कैसे बनेगा दूध।

सामग्री

दो गिलास दूध, आधा चम्मच हल्दी, आठ-दस लच्छे केशर, कटा हुआ बादाम आधा चम्मच, पिसी चीनी एक चम्मच, आधा चम्मच सोंठ पाउडर।

 कैसे बनाए

ठंड के सीजन में सब से अधिक हेल्दी ड्रिंक में एक है हल्दी-केशर का दूध। यह हेल्थ के लिए फायदेमंद तो है ही, इसे बनाना भी बहुत आसान है। हल्दी-केशर वाला दूध बनाने के लिए एक बर्तन में दो गिलास दूध लें और मीडियम गैस पर गरम करें। तीन-चार मिनट बाद दूध में उबाल आने पर उसमें हल्दी-केशर और सोंठ का पाउडर डाल कर चम्मच से ठीक से मिला दें। इसके बाद एक-दो मिनट तक दूध को उबलने दें। इसी समय दूध में चीनी डाल कर गैस धीमी कर दें। पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें। हेल्थ के लिए हल्दी-केशर का दध तैयार है। इसे सर्विंग गिलास में डाल कर बादाम से गार्निश करें।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
>


Related Posts

ठहाकों के बीच मदमस्त होते संग पेड़ ये बहारें- योग

June 29, 2023

ठहाकों के बीच मदमस्त होते संग पेड़ ये बहारें- योग रोज़मर्रा की ये आम सी जिंदगी, कभी-कभी इतनी बोझिल और

जितना अधिक इच्छाओं का दिया बलिदान- उतने अधिक बढ़े वृद्धाश्रम

June 29, 2023

जितना अधिक इच्छाओं का दिया बलिदान- उतने अधिक बढ़े वृद्धाश्रम कामख्या पीठ एवम हरिद्वार के आध्यात्मिक गुरु श्री प्रताप सिंह

दृढ़ता और संतोष, खुशियों के स्त्रोत

June 29, 2023

दृढ़ता और संतोष, खुशियों के स्त्रोत मनुष्य के रूप में हम उस पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो हमारे पास

भारत अमेरिका भाई-भाई – रिश्तो के निर्णायक दौर की बेला आई

June 29, 2023

पड़ोसी, विस्तारवादी मुल्क का चढ़ा पारा – सलामत रहे दोस्ताना हमारा भारत अमेरिका भाई-भाई – रिश्तो के निर्णायक दौर की

दुनियां नें योग और संगीत दिवस 21 जून 2023 को मनाया

June 29, 2023

दुनियां नें योग और संगीत दिवस 21 जून 2023 को मनाया योग और संगीत दिवस का संगम – संगीत पर

भारत नें नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून 2023 मनाया

June 29, 2023

भारत नें नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून 2023 मनाया युवा भारत बनाम

PreviousNext

Leave a Comment