Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

काम की बात ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर इस समय तेज ठंड पड़ रही है। …


काम की बात

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

इस समय तेज ठंड पड़ रही है। जिसकी वजह दूध की दुकानों के सामने गरम दूध के लिए लाइनें लग रही हैं। स्वाद से भरपूर मसाला दूध हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आजकल बाजार में मिलने वाले दूध की शुद्धता पर शक होता है, इसलिए अगर घर में ही हल्दी-केशर का दूध घर में ही आसानी से तैयार किया जा सकता है, जो गुणों से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी अच्छा होता है। इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चों या वृद्धों के लिए ही नहीं, सभी के लिए यह दूध फायदेमंद साबित होगा। ठंड में शरीर में गरमी बनाए रखने के लिए केशर-हल्दी का दूध एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर साबित होगा। तो जाने कैसे बनेगा दूध।

सामग्री

दो गिलास दूध, आधा चम्मच हल्दी, आठ-दस लच्छे केशर, कटा हुआ बादाम आधा चम्मच, पिसी चीनी एक चम्मच, आधा चम्मच सोंठ पाउडर।

 कैसे बनाए

ठंड के सीजन में सब से अधिक हेल्दी ड्रिंक में एक है हल्दी-केशर का दूध। यह हेल्थ के लिए फायदेमंद तो है ही, इसे बनाना भी बहुत आसान है। हल्दी-केशर वाला दूध बनाने के लिए एक बर्तन में दो गिलास दूध लें और मीडियम गैस पर गरम करें। तीन-चार मिनट बाद दूध में उबाल आने पर उसमें हल्दी-केशर और सोंठ का पाउडर डाल कर चम्मच से ठीक से मिला दें। इसके बाद एक-दो मिनट तक दूध को उबलने दें। इसी समय दूध में चीनी डाल कर गैस धीमी कर दें। पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें। हेल्थ के लिए हल्दी-केशर का दध तैयार है। इसे सर्विंग गिलास में डाल कर बादाम से गार्निश करें।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
>


Related Posts

‘ज़िंदगी अनमोल है जाया न कीजिए’

June 22, 2022

 ‘ज़िंदगी अनमोल है जाया न कीजिए’ भावना ठाकर ‘भावु’ बेंगलोर आज लोगों की मानसिकता देखकर आनंद फ़िल्म का राजेश खन्ना

कितनी ओर फाइलें

June 4, 2022

कितनी ओर फाइलें Jayshree birmi कश्मीर फाइल्स देखी तो दिल को बहुत ठेस पहुंची थी। जो अत्याचार अपने ही वतन

युवाओं के लिए अनूठी मिसाल बने- लालसिंह ‘लालू’

June 4, 2022

 युवाओं के लिए अनूठी मिसाल बने- लालसिंह ‘लालू’ सत्यवान ‘सौरभ’ (अपने व्यक्तिगत कामों को छोड़कर गरीबों, वृद्धों, विधवाओं, किसानों, मजदूरों

कहाँ गया बड़ों के नाम के आगे का “श्री” ?

June 4, 2022

 कहाँ गया बड़ों के नाम के आगे का “श्री” ?                     

पाँच ऊँगली मिलकर मुठ्ठी बन जाती है

June 4, 2022

 “पाँच ऊँगली मिलकर मुठ्ठी बन जाती है” नहीं लगता सबको कि हम बिना एहसासों वालें बुत बनते जा रहे है?

क्यूँ न सतयुग की ओर कदम बढ़ाएं

June 4, 2022

 “क्यूँ न सतयुग की ओर कदम बढ़ाएं” “परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् , धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे” गीता में श्री

Leave a Comment