Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

जो कम लोग देख पाते हैं

 जो कम लोग देख पाते हैं जितेन्द्र ‘कबीर’ आग लगाई गई… ज्यादातर लोगों ने उसमे जलती देखी गाड़ियां, भवन और …


 जो कम लोग देख पाते हैं

जितेन्द्र 'कबीर'
जितेन्द्र ‘कबीर’

आग लगाई गई…

ज्यादातर लोगों ने उसमे

जलती देखी गाड़ियां, भवन

और दुकानें,

कम ही लोग देख पाए 

उन गाड़ियों में

राख होती हुई किसी परिवार की 

रोजी-रोटी,

जलता हुआ

किसी बच्चे का भविष्य,

किसी नौकरी पेशा वाले के

आने-जाने का साधन

और जीवन भर की बचत से

साकार किया गया किसी का सपना,

कम ही लोग देख पाए

उन भवनों में

राख होती हुई न जाने कितने लोगों की

जमा पूंजी,

नष्ट होता किसी परिवार के

सिर के ऊपर छत होने का

इत्मीनान 

और सबसे जरूरी

इंसान का इंसान पर से उठता,

धुंआ-धुंआ होता विश्वास,

ज्यादातर लोगों ने देखा

आग लगाकर 

तबाही मचाने वालों को,

कम ही लोग देख पाए

परदे के पीछे से

उस आग के लिए नफरती तरकीबों 

एवं जलावन का

प्रबंध करने वालों को,

जलती हुई आग में 

घी डालकर उसे और भी ज्यादा 

भड़काने वालों को

और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त

अपराधियों को कानून के

चंगुल से बचाकर

किसी धर्म अथवा जाति विशेष का हीरो

बनाने वालों को।

                                 जितेन्द्र ‘कबीर’                               

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

मदर्स डे विशेष -माँ की दुआएं

May 6, 2022

मदर्स डे विशेष माँ की दुआएं घर से सफर करने निकलना हो । माँ को जहन में रख निकला करो

कविता-मां ही जन्नत

May 6, 2022

कविता-मां ही जन्नत न मैं मंदिर पुजू न मस्जिद और न ही गुरूद्वारा,मां के चरणों में ही समाई है देखो

कविता-समाज में और जागरूकता लाए !

May 6, 2022

समाज में और जागरूकता लाए ! समाज में जागरूकता लाए,सभी को शिक्षित बनाए,बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाए, समाज में

कविता – कोयले की किल्लत

May 6, 2022

कविता -कोयले की किल्लत कोयले नें राजनीतिक माहौल में गर्मी लाई कमीं दूर अपनी आइडिया समस्याएं बतलाईअंतरराष्ट्रीय बाजार की बात

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ”

May 4, 2022

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ सुकून को संभालना आसान नहीं बड़े नाज़ों से पालती हूँ, ज़ख़्मों के

कविता-आपनो राजस्थान!

May 2, 2022

 आपनो राजस्थान! रेतीली मरुस्थलीय भूमि,ऊंट पर बैठकर सवारी, जीवंत संस्कृति,जब ये यादे मानस पटल पर आती,रखता है विशिष्ट पहचानम्हारों रंगीलों

PreviousNext

Leave a Comment