Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr. Alpa. H. Amin, poem

जिंदगी तो है बहता झरना/zindagi to hai bahta jharna

जिंदगी तो है बहता झरना कितनी सारी जिंदगियाँ मिलती है रोजानाहर जिंदगी जैसे है किताब का एक पन्नापर कहाँ मुनासिब …


जिंदगी तो है बहता झरना

जिंदगी तो है बहता झरना
कितनी सारी जिंदगियाँ मिलती है रोजाना
हर जिंदगी जैसे है किताब का एक पन्ना
पर कहाँ मुनासिब होता है पूरी किताब पढ़ना

कई आरजू, कई जरूरियात, कई आहटे,कई चींखे,
कहाँ कहाँ बिखरी संभव नहीं है खोजना
पढ़ने बैठे तो शायद कम पड़ जाये जीना

तरह तरह के माहौल तरह तरह के लोग
और इन सब में टकरा रहे है सब इंसान
जैसे आफ़तो का उठा हो बवंडर भरा तूफ़ान

कही पर ख़ुशी कही पर गम का सागर
उन सबमें झरने, नदियाँ जैसी छोटी छोटी कहानी
फैली है संसार में जीवन किताब के पन्नो की कई रचना

होता है ताज्जुब हमें, रचनाकार ने भी क्या पढ़ी है रचना ?
अगर पढ़ी होती तो करुणता भरा, भला क्यों किया आलेखन ?

जिंदगी तो है बहता झरना वो तो बहे है निरंतर
अच्छे बुरे अहसास से वो निखरे है निरंतर
शायद यही वजह से ये जिंदगियाँ चले है निरंतर

  Dr.Alpa H Amin
Ahmedabad


Related Posts

बलात्कार

June 24, 2022

 बलात्कार डॉ. इन्दु कुमारी  दरिंदगी की पहचान है  समाज का अभिशाप है  गंदगी की अंबार है  संकुचित विचारों का  गंदी

पृथ्वी दिवस

June 24, 2022

 पृथ्वी दिवस डॉ. इन्दु कुमारी  वसुंधरा को आइए  पेड़ों से सजाइए  वन बागों से इस धरा पर  जीवन की फसलें

प्रकृति के आंचल

June 24, 2022

 प्रकृति के आंचल डॉ. इन्दु कुमारी  प्रकृति हमारी हम प्रकृति के  सजाएंगे हम तो पाएंगे हम  लगाएंगे हम खाएंगे हम 

बुढ़ापे की मुंडेर

June 24, 2022

 बुढ़ापे की मुंडेर डॉ. इन्दु कुमारी  जन्म लिए बचपन बीते  खुशियों के होंठ खिले  बचपन के छोटे पौधे  फूल रूप

बेटी हुई

June 24, 2022

 बेटी हुई  डॉ. इन्दु कुमारी धीमी आवाज में  कहते बेटी हुई।  पापा देखो तेरी बेटी  आईपीएस की  टॉपर हुई। जिसका

मेघा रे

June 24, 2022

 मेघा रे डॉ. इन्दु कुमारी  मेघा रे कहां तक तुझे जाना रे  मेरे संदेश को ले जाना रे   जिन राहों

PreviousNext

Leave a Comment