Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Covid, Health, lekh, sneha Singh

गुजरात में करोना XBB.1.5 वेरिएंट की इंट्री, लक्षण जानकर रहें सावधान

गुजरात में करोना XBB.1.5 वेरिएंट की इंट्री, लक्षण जानकर रहें सावधान गुजरात में नए वेरिएंट की इंट्री हो गई है। …


गुजरात में करोना XBB.1.5 वेरिएंट की इंट्री, लक्षण जानकर रहें सावधान

गुजरात में करोना XBB.1.5 वेरिएंट की इंट्री, लक्षण जानकर रहें सावधान

गुजरात में नए वेरिएंट की इंट्री हो गई है। राजस्थान और कर्नाटक में भी इसके मामले सामने आए हैं। XBB.15 पर वैक्सीन का भी असर नहीं होता। इससे संक्रमित होने की संभावशा भी अधिक होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वेरिएंट का संक्रमण 104 गुना तेजी से होता है। इसका सब से पहले अमेरिका में केस मिला था। कोरोना के दो वेरिएंट से मिलकर XBB.15 वेरिएंट बना है। इम्यून सिस्टम होने के बावजूद XBB.1.5 वेरिएंट संक्रमण फैलाता है। इम्यून सिस्टम कम है तो संभल कर रहना है।
CDC की ओर घोषित किए गए आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में इस समय 40 प्रतिशत से अधिक मामलों में XBB.1.5 के मामले सामने आए हैं। अनेक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स चीन में बढ़ रहे कोरोना को लेकर चिंतित है। पर अनेक एक्सपर्ट्स केवल सुपर वेरिएंट XBB.1.5 के दोगुना होने को लेकर चिंता कर रहे हैं। गुजरात में इस वेरिएंट की इंट्री होने का पता चलते ही एलर्ट कर दिया गया है। इस समय अगर आप भी इस वेरिएंट का शिकार होते हैं तो निम्न बातों का ध्यान रखें।

वेरिएंट के लक्षण

इस नए वेरिएंट के मुख्य लक्षणों में नाक बहना, गले में खरांश, बुखार, सिर दर्द, छींक आना, सर्दी, खांसी और कर्कश आवाज शामिल है।

खतरनाक है XBB.1.5 वेरिएंट

  1. अमेरीका के 10 राज्यों में से 7 में XBB.1.5 के सब से अधिक मामले आए हैं। यह एमिक्रोन का XBB.1.5 वेरिएंट है और BQ1 वेरिएंट से 120 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलता है।
  2. जानेमाने बायोलाॅजिस्ट के आधार पर XBB.1.5 वेरिएंट एक एडिशनल म्यूटेशन है, जो बाॅडी सेल को अच्छी तरह जोड़ता है।
  3. XBB.1.5 वेरिएंट BQ1 की तुलना में 104 प्रतिशत अधिक फास्ट है, पर डेटा मिलने के बाद 120 प्रतिशत खतरनाक साबित हुआ है।
  4. एक अन्य रिसर्च में सामने आया है कि XBB.1.5 वेरिएंट केवल एंटीबाॅडी को प्रभावित करता है ऐसा नहीं है। यह उसे कमजोर भी बनाता है।
  5. यह आसानी से लोगों के शरीर में प्रवेश कर जाता है। पुराने XBB या BQ की तुलना में यह अधिक तेजी से फैलता है।
  6. XBB.1.5 वेरिएंट सिंगापुर सहित एशिया के अनेक भागों में बढ़ रहा है। सप्ताह के 4.2 प्रतिशत की तुलना में इस सप्ताह में यह अमेरिका में 3.6 प्रतिशत था।
  7. XBB.1.5 को सब से पहले JP Weiland ने कुछ सप्ताह पहले अनुभव किया था। प्राप्त जानकरी के अनुसार कोरोना वायरस के ओरिजनल वेरिएंट के साथ बीए4 और बीए5 के सब वेरिएंट को टारगेट करने वाले कोविड बूस्टर डोज XBB से सुरक्षा देगा।
  8. भारत में XBB.1.5 की बात करें तो देश के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि परिवार के सब वेरिएंट XBB से संक्रमित हो कर भी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
  9. एक रिपोर्ट के अनुसार XBB सब वेरिएंट में होने वाला म्यूटेशन कोरोना वैक्सीन के असर को कम करता है। लोगों को संक्रमित करने के अलावा यह अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
>


Related Posts

दुनियां की नजरें भारत पर – चंद्रयान-3 की 14 जुलाई 2023 को लांचिंग

July 12, 2023

दुनियां की नजरें भारत पर – चंद्रयान-3 की 14 जुलाई 2023 को लांचिंग भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में तेज़ी से

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लेखन पद्धति

July 12, 2023

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लेखन पद्धति यदि मैं आज किसी के पसंद अनुसार चलती, या सरल भाषा मे अगर ये

आखिर क्यों नदियां बनती हैं खलनायिकाएं?

July 12, 2023

आखिर क्यों नदियां बनती हैं खलनायिकाएं? हाल के वर्षों में नदियों के पानी से डूबने वाले क्षेत्रों में शहरी बस्तियां

अब जीएसटी चोरी की तो ईडी का डंडा चलेगा

July 12, 2023

अब जीएसटी चोरी की तो ईडी का डंडा चलेगा  विपक्ष ने टैक्स आतंकवाद की संज्ञा दी जीएसटी काउंसिल की 50

सही अवसर की प्रतीक्षा करने की अपेक्षा वर्तमान अवसर का उपयोग करें

July 12, 2023

सही अवसर की प्रतीक्षा करने की अपेक्षा वर्तमान अवसर का उपयोग करें बेकार बैठने से बेहतर है कि आपके पास

किताबी शिक्षा बनाम व्यवहारिक शिक्षा

July 12, 2023

किताबी शिक्षा बनाम व्यवहारिक शिक्षा डिग्रीयां तो पढ़ाई के खर्चे की रसीदें है – ज्ञान तो वही है जो किरदार

PreviousNext

Leave a Comment