प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं के नैतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक मार्गदर्शन हेतु विशेष पहल की मांग की है। इस पत्र की प्रतियां केंद्रीय शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई हैं।
प्रतीक झा ने पत्र में उल्लेख किया है कि पश्चिम के महान भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, जिन्हें परमाणु बम का जनक कहा जाता है, ने अपने जीवन की कठिनतम घड़ी में गीता से मार्गदर्शन प्राप्त किया था। उनका प्रसिद्ध कथन—अब मैं मृत्यु बन गया हूँ, संसार का विनाशक—गीता से उद्धृत है।
शोध छात्र का कहना है कि आज जब भारतीय युवा आधुनिकता की अंधी दौड़ में पश्चिम की ओर आकर्षित हो रहे हैं, तब यह स्मरण कराना आवश्यक है कि स्वयं पश्चिम के महान वैज्ञानिक ने गीता से प्रेरणा ली थी और अपने जीवन एवं कर्तव्य का मार्ग निर्धारित किया। यह संदेश युवाओं में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बनने तथा राष्ट्र और मानवता के उत्थान के लिए प्रेरित कर सकता है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गीता और ओपेनहाइमर विषय पर व्याख्यान एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए। साथ ही युवाओं में भारतीय ज्ञान-परंपरा और संस्कृत भाषा के प्रति गर्व जगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाए। ओपेनहाइमर ने संस्कृत में ही गीता का गहन अध्ययन किया था।
प्रतीक झा ने यह भी बताया कि उनकी दो काव्य-संग्रह पुस्तकों का प्रकाशन शीघ्र होने वाला है—एक ओपेनहाइमर पर केंद्रित है तथा दूसरी भारतीय समाज, राजनीति और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है।
गीता और ओपेनहाइमर पर पहल की मांग, शोध छात्र प्रतीक झा ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं …
Related Posts
गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में शामिल हुई दुनिया की 2100+ प्रेरक महिलाएं
March 26, 2022
गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में शामिल हुई दुनिया की 2100+ प्रेरक महिलाएं स्वर्ण भारत महिला सशक्तिकरण बोर्ड द्वारा पन्द्रह हज़ार
अंतराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय ने चलाया विश्व का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान
March 25, 2022
अंतराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय ने चलाया विश्व का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान 400 से अधिक सहयोगियों व 50 देशों ने लिया
स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन
February 11, 2022
स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन भारत ने अपना रत्न खो दिया- यह सरस्वती का स्वर विराम है- पार्थिव शरीर को
ऋचा मेहता द्वारा ईयर टु हियर संस्थान
February 7, 2022
ऋचा मेहता द्वारा ईयर टु हियर संस्थान – दुनिया भर में प्रभाव डालने वाली सामाजिक पहल के एक वर्ष का
ऋचा मेहता – द राइजिंग स्टार
February 7, 2022
ऋचा मेहता – द राइजिंग स्टार ऋचा मेहता पेज3 सेलेब्रिटी के तौर पर जाना-पहचाना नाम हैं। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन
February 7, 2022
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन देश की एकता अखंडता को एक माला में
