प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं के नैतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक मार्गदर्शन हेतु विशेष पहल की मांग की है। इस पत्र की प्रतियां केंद्रीय शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई हैं।
प्रतीक झा ने पत्र में उल्लेख किया है कि पश्चिम के महान भौतिक वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, जिन्हें परमाणु बम का जनक कहा जाता है, ने अपने जीवन की कठिनतम घड़ी में गीता से मार्गदर्शन प्राप्त किया था। उनका प्रसिद्ध कथन—अब मैं मृत्यु बन गया हूँ, संसार का विनाशक—गीता से उद्धृत है।
शोध छात्र का कहना है कि आज जब भारतीय युवा आधुनिकता की अंधी दौड़ में पश्चिम की ओर आकर्षित हो रहे हैं, तब यह स्मरण कराना आवश्यक है कि स्वयं पश्चिम के महान वैज्ञानिक ने गीता से प्रेरणा ली थी और अपने जीवन एवं कर्तव्य का मार्ग निर्धारित किया। यह संदेश युवाओं में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बनने तथा राष्ट्र और मानवता के उत्थान के लिए प्रेरित कर सकता है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गीता और ओपेनहाइमर विषय पर व्याख्यान एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए। साथ ही युवाओं में भारतीय ज्ञान-परंपरा और संस्कृत भाषा के प्रति गर्व जगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाए। ओपेनहाइमर ने संस्कृत में ही गीता का गहन अध्ययन किया था।
प्रतीक झा ने यह भी बताया कि उनकी दो काव्य-संग्रह पुस्तकों का प्रकाशन शीघ्र होने वाला है—एक ओपेनहाइमर पर केंद्रित है तथा दूसरी भारतीय समाज, राजनीति और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है।
गीता और ओपेनहाइमर पर पहल की मांग, शोध छात्र प्रतीक झा ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के शोध छात्र प्रतीक झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय युवाओं …
Related Posts
ESESC podcast boosts the morale of students.
August 10, 2023
The ESESC (Edutainment Spoken English and Smart Classes) podcast boosts the morale of students. Recently, the renowned global educator, respected
Vivek Ramaswamy | कौन है Vivek Ramaswamy ?
August 1, 2023
Vivek Ramaswamy | कौन है Vivek Ramaswamy ? विवेक गणपति रामास्वामी का जन्म 9 अगस्त, 1985 हुआ था वह एक
Manipur news:महिलाओं के साथ दरिंदगी
July 21, 2023
Manipur news:महिलाओं के साथ दरिंदगी 140 करोड़ देशवासियों के लिए शर्मिंदगी संवैधानिक लोकतंत्र में महिलाओं के साथ शर्मसार दरिंदगी अस्वीकार
IDYM संस्था मुंबई में भारत के 75 प्रधानाध्यापकों को ए पीजे अब्दुल कलाम सर्वोच्च शिक्षक सम्मान
June 29, 2023
IDYM संस्था मुंबई में भारत के 75 प्रधानाध्यापकों को ए पीजे अब्दुल कलाम सर्वोच्च शिक्षक सम्मान इग्नाइटिन ड्रीम्स ऑफ यंग
एंडुटेनमेंट संस्था ने अपने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय महान शिक्षाविद हार्दियाना जी से रूबरू कराया
June 13, 2023
एंडुटेनमेंट संस्था ने अपने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय महान शिक्षाविद हार्दियाना जी से रूबरू कराया डॉ माध्वी पिछले 10 वर्षों से
Students Honoured in ISRO Space Tutor Program
June 4, 2023
Students Honoured in ISRO Space Tutor Program Recently an interesting ISRO Space Tutor Program was organized through IDYM in one
