Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

कौन है अच्छा इंसान?

 कौन है अच्छा इंसान? जितेन्द्र ‘कबीर’ एक अच्छा इंसान नहीं टालता किसी का कहना, मान लेता है सबकी बात बिना …


 कौन है अच्छा इंसान?

जितेन्द्र 'कबीर'
जितेन्द्र ‘कबीर’

एक अच्छा इंसान

नहीं टालता किसी का कहना,

मान लेता है सबकी बात

बिना कोई बहस अथवा विरोध किए,

कर देता है खुशी से

वे सारे काम

जो उसे बताए जाते हैं घरवालों,

पड़ोसियों, दोस्तों और रिश्तेदारों

के द्वारा,

रुपए-पैसे अथवा अन्य किसी 

सहायता के लिए भी

करता नहीं वह किसी को इंकार,

एक अच्छा इंसान

बुरा लगने लगता है जब वह

बोलने लगता सच को सच

और झूठ को झूठ

किए बिना किसी की लिहाज,

सबका हुक्म 

बजाते जाने की अपेक्षा जब वह

रखने लगता है 

सिर्फ अपने काम से काम,

नहीं बढ़ा पाता जब वह 

अपनी आर्थिक तंगी अथवा अन्य किसी

समस्या के चलते

किसी की ओर मदद का हाथ।

इंसान के लिए

बहुत मुश्किल है कि वह बना रहे

अपनी पूरी उम्र सबके लिए

एक अच्छा इंसान,

गलतफहमियों अथवा 

परिस्थितियों के चलते कोई न कोई

मान ही बैठता है उसे बुरा इंसान।

                             जितेन्द्र ‘कबीर’

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

सोच में अंतर- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 10, 2021

सोच में अंतर जितना कर सकते थे, उससे कहीं ज्यादा बढ़करकरते हैं मां – बापअपनी औलाद के लिए मगर शिकायत

हत्याओं का वर्गीकरण- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 10, 2021

हत्याओं का वर्गीकरण दुनिया के बहुत से देशों में सत्ता धारियों की नीतियों केविरोध में उभरी आवाजों की हत्याएं,उस देश

निडर बनो-डॉ. माध्वी बोरसे

December 10, 2021

निडर बनो! चुनौतियों का सामना करते हैं,सच्चाई के लिए लड़ते हैं,इंसानियत पर डट कर चलते हैंचलो निडर बनते हैं! आंसुओं

मां भारती का लाल-हेमलता दाहिया…

December 10, 2021

“मां भारती का लाल” था वीर पुत्र वो बलिदानी,देता दुश्मनों को ललकार.मुख मंडल में तेज सूर्य,आंखो में ज्वाला अंगार .रग-रग

अच्छी चाह तो अच्छी राह- डॉ. माध्वी बोरसे!

December 10, 2021

अच्छी चाह तो अच्छी राह! चलो सोचे और बोले एक समान, जिंदगी को बना ले, थोड़ा और आसान,दिल से और

जिंदगी का रिमोट कंट्रोल अपने हाथों से चलाना

December 10, 2021

अपनी जिंदगी का रिमोट कंट्रोल अपने हाथों से चलाना! उन्होंने मुझे हंसा दिया,उन्होंने मुझे रुला दिया,उन्होंने मुझे गुस्सा दिलाया,उन्होंने मुझे

Leave a Comment