Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

कैसे पल्लवित होंगी प्रतिभाएं?- जितेन्द्र ‘कबीर’

 कैसे पल्लवित होंगी प्रतिभाएं? पलायन करती हैं यहां से प्रतिभाएं, क्योंकि उनको सहेजने, प्रोत्साहित व सम्मानित करने के स्थान पर …


 कैसे पल्लवित होंगी प्रतिभाएं?

कैसे पल्लवित होंगी प्रतिभाएं?- जितेन्द्र 'कबीर'

पलायन करती हैं यहां से

प्रतिभाएं,

क्योंकि उनको सहेजने,

प्रोत्साहित व सम्मानित

करने के स्थान पर हम 

उनका करते हैं वर्गीकरण

जाति, धर्म, विचारधारा

और राजनीति के नाम पर,

किसी क्षेत्र में उनके योगदान

को तुच्छ या महान साबित

करने में बड़ी भूमिका निभाती है

राजनीतिक तरफदारी,

कुंठित हो जाती हैं यहां पर

प्रतिभाएं,

क्योंकि उनके निजी विचार

इस्तेमाल किए जाते हैं बहुधा

उनकी उपलब्धियों को धूमिल

करने में,

उनकी चुप्पी के भी मीडिया में

मनमाफिक अर्थ लगाए जाते हैं,

प्रतिभा में उनसे बहुत कमतर लोग

बनाते हैं उन पर दबाव उनके 

अनुसार चलने के लिए,

ऐसी परिस्थितियों में कैसे पल्लवित

होंगी प्रतिभाएं यहां पर।

            जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

नम्र बनके रहो हर खुशहाल पल तुम्हारा है

March 4, 2023

भावनानी के भाव नम्र बनके रहो हर खुशहाल पल तुम्हारा है बुजुर्गों ने कहा यह जीवन का सहारा है सामने

धर्म और जाति की आड़ में छिपता हूं

March 4, 2023

भावनानी के व्यंग्यात्मक भाव धर्म और जाति की आड़ में छिपता हूं आज के बढ़ते ट्रेंड की ओर बढ़ रहा

हे परमपिता परमेश्वर

March 4, 2023

भावनानी के भाव हे परमपिता परमेश्वर आपके द्वारा दिए इस जीवन में इन मुस्कुराहटों का हम पर एहसान है हर

हे परवरदिगार मेरे मालिक

March 4, 2023

 भावनानी के भाव हे परवरदिगार मेरे मालिक मैंने कहा गुनहगार हूं मैं  उसने कहा बक्ष दूंगा  मैंने कहा परेशान हूं

कविता: भारतीय संस्कृति में नारी | bharatiya sanskriti me naari

February 16, 2023

 भावनानी के भाव कविता:भारतीय संस्कृति में नारी  भारतीय संस्कृति में नारी  लक्ष्मी सरस्वती पार्वती की रूप होती है समय आने

वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है

February 16, 2023

 भावनानी के भाव वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है रक्षा क्षेत्र में समझौतों के झंडे गाड़ रहे

PreviousNext

Leave a Comment