Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

कुर्सी का चक्कर है प्यारे .- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

कुर्सी का चक्कर है प्यारे …!!! गढ़नें वाले गढ़ते रहे विपक्ष -पक्ष की बातें ।कितनें पीछे छूट गए ना लिखी …


कुर्सी का चक्कर है प्यारे …!!!

कुर्सी का चक्कर है प्यारे .- विजय लक्ष्मी पाण्डेय
गढ़नें वाले गढ़ते रहे विपक्ष -पक्ष की बातें ।
कितनें पीछे छूट गए ना लिखी गईं वो रातें।।

जब-जब कोई वक्ता नेता खड़ा मंच पर बकता है।
मेरे नस-नस का जमा खूनअकुलाअकुला कर बहता है।।

रोज शाम जिन पन्नों पर नारी की मर्यादा बिकतीं।
रोज सुबह सिरहनें जिसके दो बोतल दारु की मिलती।।

एक्स- वाई -जेड नेता हो या कोई खद्दरधारी ।
बेटी -रोटी बन्द करो , ये कैसी नीति तुम्हारी।।

काम करो अपनें -अपनें ये जनता नहीं अनाड़ी।
एक -एक सबको दीखता है देश की खातिरदारी।।

कुर्सी का चक्कर है प्यारे काम गिनाओ अपनें ।
क्यों.??दिखलाते जनता को तुम सब्ज़ बाग़ के सपनें।।

बेटी रोटी बन्द करो इससे हटकर कुछ बोलो।
और लिखो इतिहास जीत का अपना भी मुँह धो लो।।

“विजय”मिलेगी खोल के बाहें खुद को खुद से तौलो।
नाम नहीं गिनवाने मुझको देश के साथ तो हो लो।।✍️

विजय लक्ष्मी पाण्डेय
एम. ए., बी.एड.(हिन्दी)
स्वरचित मौलिक रचना
आजमगढ़,उत्तर प्रदेश


Related Posts

पिता जिनके पास है उसकी बुलंद तकदीर खास हैपिता जिनके पास है उसकी बुलंद तकदीर खास है

June 17, 2023

पिता दिवस 18 जून 2023 के उपलक्ष में सभी बच्चों के सुपर हीरो उनके पिता है, बच्चों को प्रोत्साहित करने

कविता –रक्तदान महादान kavita – raktdan mahadan

June 13, 2023

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2023 के उपलक्ष में मानव को रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करने पर आधारित यह

विश्व रक्तदाता दिवस 2023 | vishwa raktdata divas 2023

June 13, 2023

विश्व रक्तदाता दिवस 2023 रक्त ना हो अग़र तन में भला कैसे जिए कोई,है अचरज क्या रक्तवीरों को ईश्वर जो

कविता –हलचल| kavita halchal

June 13, 2023

शीर्षक-हलचल हलचल हिय में हो रही ,जैसे नदी तरंग ।आकुल मैं नवयौवना,पुलकित है हर अंग।। जाने कब होंगे मुझे, उस

मेरी आवाज़ ऊपर तक पहुंचे

June 13, 2023

मेरी आवाज़ ऊपर तक पहुंचे देश के कानून के अंतर्गत नियम नया लाना हैज्यादा कुछ नहीं थोड़ा उलट फेर कर

भ्रष्टाचार के कुदरती भयंकर नतीजे महसूस किया हूं

June 11, 2023

भावनानी के व्यंग्यात्मक भाव भ्रष्टाचार के कुदरती भयंकर नतीजे महसूस किया हूं बेटा बेटी पत्नी को बीमारी ने घेर लिया

PreviousNext

Leave a Comment