Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, lekh

कितनी विभिन्नता में एकता

कितनी विभिन्नता में एकता कश्मीर से कन्या कुमारी तक विविधता से भरा अपना देश है।सुंदर स्वर्ग सा कश्मीर जहां हूर …


कितनी विभिन्नता में एकता

कितनी विभिन्नता में एकता

कश्मीर से कन्या कुमारी तक विविधता से भरा अपना देश है।सुंदर स्वर्ग सा कश्मीर जहां हूर सी सुंदर स्त्रियां बसती है।जहां प्रकृति सोलह सिंगार कर रहती है उसी कश्मीर में आग के गोले बरसाते है।आज भी भारत में ही भारतीय जानें से डरते है।तो क्या ये एकता हैं? आईने को सजा कर सुंदर दिखा नहीं जाता,सुंदर दिखने के लिए सुंदर तन मन का होना अति आवश्यक है।
दक्षिण भारत में समंदर किनारों का सौंदर्य बिखरा पड़ा है।कुदरत ने चारों हाथों से सौंदर्य बिखरा हैं।वहां की जमीन में फलद्रुप है।जहां की भाषाओं में संस्कृत की झलक दिखती हैं।वहीं पर हिंदी जो राष्ट्र भाषा है उसी का उपयोग अस्वीकृत हैं तब एकता कहां का दर्शन हो रहा हैं।
वैसे भी राजकारियों ने देश को कई हिस्सों में बांट रखा है और उसका अपने राजकीय रोटियों को सेकने के लिए उपयुक्त बना उपयोग करते हैं।
उससे तो पुराना हिंदुस्तान अच्छा था जहां हर जाति और प्रांत के लोग अपनी अपनी परिस्थितियों को स्वीकार करके जीते थे।सब को अपने अपने स्थान का पता था वही अपनी मर्यादाओं में जीते थे।दूसरों को जीने देते थे।आज देश की वर्ण व्यवस्था जो एक सामाजिक सौहार्द था उसे जातिवाद में तब्दील कर हर जातिबका नेता वर्ग अपना फायदा उठ रहा है और उनकी मदद से राजनेताओं अपनी कुर्सियों की जमीन पुख्ता कर रहें है। न ही उनको विविधता में कोई रस है न ही एकता में उन्हें तो रस है अपनी राजकीय उन्नति में।पहले राजघरानों में राजकरण होता था आज घर घर में राजकरण प्रवेश कर चुका है जो देश हित में बहुत घातक है।

About author  

Jayshree birimi
जयश्री बिरमी
अहमदाबाद (गुजरात)


Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 पर विशेष

June 4, 2022

 विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 पर विशेष  विश्व पर्यावरण दिवस पर हर नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा संबंधी छह कठोर

सौम्य नज़रों से देखो

May 27, 2022

 “सौम्य नज़रों से देखो” “कैसे कोई वासना भरी नज़रों से कलंकित कर सकता है उमा, लक्ष्मी और दुर्गा के स्वरुप

दो महा शक्तियों की बातचीत!!

May 26, 2022

 दो महा शक्तियों की बातचीत!!  क्वाड शिखर सम्मेलन टोक्यो 2022 – क्वाड से लेकर हिंद प्रशांत तक दोनों भावी खेमों

कोडवर्ड शुक्राना

May 25, 2022

 कोडवर्ड शुक्राना!!  कट्टर इमानदार सिस्टम कायम करने, भ्रष्टाचारियों की सफाई का अभियान हर सरकारों को चलाना ज़रूरी  शासन प्रशासन से

आओ एक और एक ग्यारह बने

May 25, 2022

आओ एक और एक ग्यारह बने हम सब भारतीय एक ही दिशा में एक एक कदम चलते हैं तो एक

“संसार चक्र”

May 25, 2022

“संसार चक्र” इंसान का अवनी पर जन्म लेने का और तो क्या मकसद होगा? पर लगता है हर जीव को

Leave a Comment