Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

काम की कीमत है इंसान की नहीं-जितेन्द्र ‘कबीर’

काम की कीमत है इंसान की नहीं बेकारी, बेरोजगारी के दिनों मेंना कमाने का तानाजब तब मार देने वाले घरवाले,इंसान …


काम की कीमत है इंसान की नहीं

काम की कीमत है इंसान की नहीं-जितेन्द्र 'कबीर'

बेकारी, बेरोजगारी के दिनों में
ना कमाने का ताना
जब तब मार देने वाले घरवाले,
इंसान की हर पसंद नापसंद का भी
ख्याल रखने लग जाते हैं
बशर्ते इंसान अच्छा कमाना शुरू हो जाए,
कमाई के साथ इज्जत सहज ही आ जाती है।

बेकारी, बेरोजगारी के दिनों में
संघर्ष करते हुए देखकर
सौ बातें बनाने वाले दुनियावाले,
इंसान के बिल्कुल खासमखास कहलाने
में गर्व महसूस करने लग जाते हैं
बशर्ते इंसान अच्छे पद पर आसीन हो जाए,
अच्छे पद के साथ चाटुकारिता सहज ही आ जाती है।

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

क्यों एक ही दिन मां के लिए

May 8, 2022

क्यों एक ही दिन मां के लिए मोहताज नहीं मां तुम एक खास दिन कीतुम इतनी खास हो कि शायद

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास

May 8, 2022

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास  मां शब्द का विश्लेषण शायद कोई कभी नहीं कर पाऐगा, यह दो

मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं

May 7, 2022

“मातृ दिवस पर कहो कैसे कह दूँ की मैं कुछ भी नहीं” जिस कोख में नौ महीने रेंगते मैं शून्य

माँ तेरे इस प्यार को

May 7, 2022

माँ तेरे इस प्यार को तेरे आँचल में छुपा, कैसा ये अहसास ।सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो

बीते किस्से

May 7, 2022

बीते किस्से अपनी जिंदगी के कुछ नायाब किस्से मैं सुनाती हूंलोग कहते मुझे पागल , मैं तो कलम कि दीवानी

कविता-दर्द ने दस्तक दी

May 6, 2022

दर्द ने दस्तक दी आज फिर दर्द ने मेरे दिल पर दस्तक दे दी हमें यू ना रुलाओ… 2मैं इस

PreviousNext

Leave a Comment