Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, story

कहानी-वैधुर्य

 वैधुर्य  आज रामी ने अपने बहु बेटे को अलग से अपना घर बसाने का कह दिया।बेटा जीगू ने अपने बापू …


 वैधुर्य

जयश्री बिरमी अहमदाबाद

 आज रामी ने अपने बहु बेटे को अलग से अपना घर बसाने का कह दिया।बेटा जीगू ने अपने बापू की शक्ल भी नहीं देखी थी वह बहुत ही छोटा था जब उसके पिता की गर्दन तोड़ बुखार में मौत हो गई थी।उसको बड़े ही प्यार से उसकी मां रामी ने पाला पोसा था।

 जब वह बड़ा हो गया तो उसकी शादी सोमी से हो गई थी।सोमी एक सुंदर व समझदार लड़की थी।सिर्फ एक बार ही उसके पति जीगु ने उसे मां का खयाल रखने लिए बोला था।तब से सिर्फ एक ही ध्येयवथा सोमी का,उसकी सास का खयाल रखना। जिगु हैरान था कि उसकी मां ने क्यों उसे अलग घर में रहने के लिए बोल रही हैं।

 कई बार उसने रामी को पूछा लेकिन वह बड़े प्यार से उसे जवाब देती थी ,उसकी आवाज में कोई नाराजगी नहीं दिखी।वह

ईसी लिए ही ज्यादा परेशान था।उसने अपनी बुआ के सामने ये बात रखी और उन्हें फुरसत में रामी से मिलने की बात भी की।

   जब बुआ आई तो रामी ने बड़े ही प्यार से आवकार दिया और साथ में खाना खा कर दोनों लेट के बातें कर रही थी तब बुआ ने ये बात रखी,”रामी क्यों बेटे बहु को अलग मकान में भेज रही हो? वह तो तुम्हे जान से प्यारा हैं।बहु से नाराज हो क्या?”

रामी पहले तो चुप रही किंतु फिर बोली,” क्या करू 22 साल का पति का विछोह तो उसने बिना विचलित हुए काट लिया ,लेकिन जब बेटा बहु उपर के कमरे में होते हैं और जो मस्ती आदि करने की आवाजे आती हैं तो तुम्हारे भाई के साथ बितायें पल मुझे बहुत ही विचलित कर देते हैं।बस यही कारण हैं।”

 बुआ भी समझ गई और सच्चाई जान कर चुप हो सोचने लगी।कुछ दिन रह के वह जा रही थी तो भतीजे को पास में बुला कर बस इतना ही कहा,” जो रामी कहे रही हैं वैसा ही कर लो।”

जयश्री बिरमी

अहमदाबाद


Related Posts

कहानी-अधूरी जिंदगानी (भाग-5)|story Adhuri-kahani

November 19, 2022

कहानी-अधूरी जिंदगानी (भाग-5) आज रीना के घर के पास से गुज़र रही थी , जरूरी काम से जो जाना था

सकारात्मकता/positivity

November 8, 2022

सकारात्मकता /Positivity एक कौआ था बहुत ही खुश मिजाज था।जब देखो कांव कांव कर के उड़ता था और अपनी खुशी

Story-बदसूरती/badsurati

November 5, 2022

Story-बदसूरती गांव भले छोटा था किंतु आप में मेल मिलाप बहुत था।सुख दुःख के समय सब एकदूरें के काम आते

Story-संसार के सुख दुःख / sansaar ke dukh

November 5, 2022

 संसार के सुख दुःख  यूं तो शिखा इनकी बहन हैं लेकिन कॉलेज में मेरे साथ पढ़ती थी तो हम भी

विवाह/mariage

November 5, 2022

विवाह बहुत दिनों बाद अपनी सखी के घर गई थी मैं,बेटी की शादी की बधाई भी देनी थी और मौसीजी

कविता शब्द/kavita – shabd

October 30, 2022

कविता शब्द/kavita shabd  जब शब्द ही निशब्द हो जातें हैं दिल के भाव दिल ही में रह जातेंबातें दिलों की

PreviousNext

Leave a Comment