Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Ankur_Singh, story

कहानी –कलयुगी विभीषण | story – kalyugi vibhishan

कहानी –कलयुगी विभीषण | story – kalyugi vibhishan प्रेम बाबू का बड़ा बेटा हरिनाथ शहर में अफसर के पद पर …


कहानी –कलयुगी विभीषण | story – kalyugi vibhishan

कहानी –कलयुगी विभीषण | story - kalyugi vibhishan

प्रेम बाबू का बड़ा बेटा हरिनाथ शहर में अफसर के पद पर तो छोटा बेटा रामनाथ सामाजिक कार्यों से अपने कुल परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे थे। पुरानी जमींदारी के नाते क्षेत्र में उनके परिवार का रुतबा भी खूब था। प्रेम बाबू के अकूत संपत्ति और उनके परिवार की एकता से उनके विरोधी खूब ईर्ष्या करते और अक्सर उनके परिवार में फूट डालने की योजना बनाते और हर बार नाकामयाब भी रहते।
प्रेम बाबू के स्वर्गवास के बाद आये दिन उनके दोनों बेटों में छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी और मनमुटाव सा होने लगा, जिसकी भनक प्रेम बाबू के विरोधियों को लगी। उनके विरोधी इस मनमुटाव को उचित अवसर में तब्दील करने के लिए दोनों भाइयों के बीच फूट डालने की योजना में लग गए। चूँकि, हरिनाथ नौकरी के कारण ज्यादातर शहर में रहते थे और गाँव के माहौल से उतनी अच्छी तरह से वाफिक नहीं थे। हरिनाथ के इसी कमजोरी का फायदा उठा प्रेम बाबू के विरोधी उन्हें रामनाथ के खिलाफ भड़काने लगे और हर छोटी-मोटी बातों पर कोर्ट कचहरी जाने के लिए उकसाने लगे। हरिनाथ को भी उनकी बातें प्रिय लगने लगी और वह हर मामले में रामनाथ को कोर्ट कचहरी में घसीटने लगा। हरिनाथ के इस कृत्य पर उसके परिवार और रिश्तेदारों ने खूब समझाया पर हरिनाथ ने उनकी बातें दरकिनार करते हुए अपना ये कृत्य बरकरार रखा।
एक पुरानी कहावत है कि, “जिस घर के सदस्यों को अपनो से ज्यादा बाहरी प्रिय लगने लगे, समझ लेना उस घर की बर्बादी निश्चित हैं।” यहाँ भी ये कहावत चरितार्थ हुई। पहले जो लोग हरीनाथ को रामनाथ के खिलाफ भड़काते थे अब वही लोग धीरे-धीरे प्रेम बाबू की संपत्ति को हड़पने लगे। रामनाथ जब विरोध करता तो उसके विपक्षी कहते- “यह हमारे दोस्त हरिनाथ की भी संपत्ति हैं, अकेले तुम्हारी नहीं है।”
हरिनाथ भी लोगों के ख़ास बनने के चक्कर में चुप्पी साधे अपनी पैतृक संपत्ति गवाता रहा और प्रेमबाबू के विरोधी उनके बेटों के इस झगड़ों का लाभ उठाकर उनकी संपत्तियों पर कब्जा करते रहे। उधर प्रेमबाबू के दोनों बेटे सुकून और सम्मान की जिंदगी छोड़, आए दिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने लगे।
एक दिन सब कुछ गंवा देने के बाद हरिनाथ को भी ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने एक रिश्तेदार से कहा- “मुझे आज महसूस हो रहा है कि विरोधियों के बहकावे में आकर मैंने बाबू जी (प्रेमबाबू) के सम्मान और संपत्ति को मिट्टी में मिला दिया। “
“हरि (हरिनाथ), हम तो शुरू में ही कृष्ण बनके संधि का पैगाम लाये थे जिससे तुम दोनों भाइयों में महाभारत जैसी कोई अप्रिय घटना ना हो। परन्तु, उस समय तुमने कलयुगी विभीषण बनके राम (रामनाथ) का साथ नहीं बल्कि रावण (प्रेम बाबू के विरोधियों) का साथ चुना।”- हरिनाथ के रिश्तेदार ने उसके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा।
हरिनाथ ने भी अपने किये पर पछतावा हुआ और उसने अगली सुबह गीले-शिकवे भुलाकर अपने भाई रामनाथ को गले लगाने का निश्चय किया।

About author 

Ankur Singh
अंकुर सिंह
हरदासीपुर, चंदवक
जौनपुर, उ. प्र.

Related Posts

सम्मान का पैगाम- अंकुर सिंह

January 25, 2022

 सम्मान का पैगाम “देख अजहर, कौन आया है? काफी देर से डोर बेल बजाएं जा रहा है।” “अम्मी, डाकिया आया

अहंकार-R.S.meena indian

January 7, 2022

अहंकार गोलू जब भी मोनू को देखता अपने दोस्तों को कहा करता-किसी जमाने मे मोनू बहुत पैसे वाला था मगर

जन्म सफल हो जायेगा-अंकुर सिंह

January 6, 2022

*जन्म सफल हो जायेगा* मिला मानव जीवन सबको, नेक कर्म में सभी लगाएं।।त्याग मोह माया, द्वेष भाव,प्रभु भक्ति में रम

कहानी-अपने प्यार की तमन्ना-जयश्री बिरमी

December 22, 2021

अपने प्यार की तमन्ना (hindi kahani)   सीमा कॉलेज जाने की लिए निकल ही रही थी कि अमन ने उसे चिड़ाते

गजग्राह- जयश्री बिरमी

December 16, 2021

 गजग्राह कथा के अनुसार जय और विजय नामक दो विष्णु भगवान के दरवान थे ।दोनों ही सुंदर और सुशील थे,

Vairagani by Shailendra Srivastava

November 13, 2021

 वैरागिनी (hindi kahani)   जाड़े की कुनकुनी धूप मे घुटने पर सिर टिकाये वह अपने बारे मे सोच रही थी ।लोग

PreviousNext

Leave a Comment