Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, story

कहानी–अंतिम सीढी/story Antim seedhi

 कहानी–अंतिम सीढी/story Antim seedhi मंदा ने अपनी बहन के लिए कुछ खाना बना के रख दिया और खुद तैयार हो …


 कहानी–अंतिम सीढी/story Antim seedhi

कहानी–अंतिम सीढी/story Antim seedhi
मंदा ने अपनी बहन के लिए कुछ खाना बना के रख दिया और खुद तैयार हो अपना टिफिन पैक कर दफ्तर के लिए चल दी थी।माता पिता के अवसान के बाद मंदा ने ही अपने भाई और बहन को संभाला था।उस वक्त वह अठारह साल की थी,कॉलेज के दूसरे साल की परीक्षा खत्म कर नतीजों का इंतजार कर रही थी।माता पिता किसी की बारात में लखनऊ जा रहे थे और वह अपने भाई और बहन दोनों के साथ घर पर रुकी थी।खूब लाड से खाना बनाके दोनों को खिला पिला रही थी ताकि दोनों को मां की याद न आएं।लेकिन उसे ये नहीं पता था कि दूसरी सुबह कितनी भयानक आने वाली थी।

  सुबह 5 बजे किसी ने दरवाजा बहुत ही जोर से खटखटाया और खटखटाए जा रहा था तो वह हड़बड़ाकर उठी और दरवाजा खोला था।और सामने पड़ोसी चाचा खड़े थे जिनके होश हवास उड़े हुए थे।और जो उन्होंने बताया वह सुनके मंदा के होश ही उड़ गए।और थोड़ी देर बाद शबवाहिनी आई और दोनों के शब आंगन में उतार कर चले गए।पड़ोसियों ने उनके लिए आखरी शैया सजा के रखी थी।उसे उनकी शक्ल देख ने के बाद कुछ होश नहीं रहा,उसे होश तब आया उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी,दोनों छोटे भाई बहनों को गले लगाकर वह बिलख बिलख कर रो रही थी और अंतिम बार कभी वापस नहीं आने के लिए चले गाएं।

 तब छोटी मोटी नौकरी कर उसने अपनी ग्रेजुएशन का अंतिम वर्ष पूरा किया और फिर मेहनत से आगे बढ़ती रही और कंपनी की मैनेजर बन गई भाई को डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए हॉस्टल में भेजा और दोनों बहनें साथ रहने लगी।

 बहन के ग्रेजुएशन पूरा होते ही उसने उसे आगे पढ़ने की बात की तो उसने अपनी नामरजी जाहिर की तो उसने अपनी बहन के लिए अच्छा सा , खानदान घर का लड़का ढूंढा और व्याह करवा दिया।और जतिन भी डॉक्टर बन गया तो उसकी भी शादी करदी और वह भी लखनऊ में स्थाई हो गया।भाई और बहन दोनों अपने अपने जीवन में व्यस्त हो गए थे। अब मंदा अकेली रह गई थी।अब उसके पास कोई ध्येय नहीं था बस अनमानी सी सिर्फ नौकरी कर रही थी।

एक बहुत उदास थी, वह बैठ वह सोचने लगी की अब आगे क्या था उसकी जिंदगी में, तीसी के अखरी सालों में उसे शादी करने का भी तथ्य नहीं रहा था तो आगे क्या! उसके जीवन का अखरी पड़ाव यही था!

About author

Jayshree birimi
जयश्री बिरमी
अहमदाबाद (गुजरात)

#story

Related Posts

कहानी-वैधुर्य

May 25, 2022

 वैधुर्य  आज रामी ने अपने बहु बेटे को अलग से अपना घर बसाने का कह दिया।बेटा जीगू ने अपने बापू

गरीबों का हक

May 18, 2022

गरीबों का हक आज कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे योगिजी का नाम

धूप छांव

May 15, 2022

धूप छांव जिंदगी के रूप कई कहीं मिले धूप छांव आती दुःख की धूप तो सुख की छांव भी अपार

अपने अपने राम

May 14, 2022

 अपने अपने राम जब भी कुमार विश्वास के प्रोग्राम का विज्ञापन देखती हूं जिसमे बड़े बड़े शब्दों में लिखा हैं”अपने

डिजिटल डिटॉक्स

May 11, 2022

 डिजिटल डिटॉक्स  जयश्री बिरमी आजकल सुबह होती हैं मोबाइल में बजते अलार्म से और वहीं पर फोन हाथ में ले

घमासान

May 10, 2022

 घमासान क्यों हो रहीं हैं घुटन क्यों डर रहा हैं मन कहीं तो हो रहा हैं इंसानियत पर जुल्म घुट

PreviousNext

Leave a Comment