Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Garima-Khandelwal, poem

कविता –उम्मीद | kavita -ummid

उम्मीद  जीवन की राह मेंएक युद्ध सा लड़ता जाता हूं उम्मीद बहुत ज्यादा की मुझे हाथ में कुछ नही पाता …


उम्मीद 

जीवन की राह में
एक युद्ध सा लड़ता जाता हूं
उम्मीद बहुत ज्यादा की मुझे
हाथ में कुछ नही पाता हूं
 
उम्मीदें सपनो के साथ
पाने की ललग जगाती है
आशा मनवांछित फल पाने को
आखों में घमंड भर जाती है
 
रेगिस्तान की सूखी मिट्टी से
नदियां का पानी चाहता हूं
उम्मीदें निर्जीव पत्थर से
प्रार्थना स्वीकृति चाहता हूं
 
भूखे व्यक्ति के भीतर
रोटी से प्रेम जग जाता है
नेह में सूखा इंसान कहा
इस जग में पानी पाता है
 
उम्मीदें चुप हो जाने से
आशा की आग बुझ जाती है
ज्वाला जब रंगत बदल पड़े
नदियां नग में खो जाती है

About author 

Garima-Khandelwal
गरिमा खंडेलवाल
उदयपुर


Related Posts

नफरत की आग

June 24, 2022

 नफरत की आग जितेन्द्र ‘कबीर’ आग! आग से बुझती नहीं कभी, बुझती है रेत या फिर पानी से, नफरत की

ईश्वर क्या है?

June 24, 2022

 ईश्वर क्या है? जितेन्द्र ‘कबीर’ एक उम्मीद है! कुछ अच्छा होने की, अपने जीवन में कठिनाइयों से जूझते इंसान के

ऐसे बदलाव नहीं आएंगे

June 24, 2022

 ऐसे बदलाव नहीं आएंगे जितेन्द्र ‘कबीर’ सिर्फ इसलिए कि हमें बुरा लगता है देखना… देश को दंगे-फसादों में जलते हुए,

कोई क्या कर पाएगा?

June 24, 2022

 कोई क्या कर पाएगा? जितेन्द्र ‘कबीर’ बहुत मेधावी होगा अगर किसी का बच्चा तो डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी या

दुनियादारी

June 24, 2022

 दुनियादारी जितेन्द्र ‘कबीर’ बड़े खुश थे सभी चुप रहा करते थे जब तक, जरा सी जुबान जो खोली तो शिकवे

लूट मची है लूट

June 24, 2022

 लूट मची है लूट जितेन्द्र ‘कबीर’ शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जो छोटे-बड़े ‘कुकुरमुत्ते’ उग आए हैं अवसर पाकर,

PreviousNext

Leave a Comment