Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

ऐसे बदलाव नहीं आएंगे

 ऐसे बदलाव नहीं आएंगे जितेन्द्र ‘कबीर’ सिर्फ इसलिए कि हमें बुरा लगता है देखना… देश को दंगे-फसादों में जलते हुए, …


 ऐसे बदलाव नहीं आएंगे

जितेन्द्र 'कबीर'
जितेन्द्र ‘कबीर’

सिर्फ इसलिए

कि हमें बुरा लगता है देखना…

देश को दंगे-फसादों में

जलते हुए,

मानवता को विभिन्न धर्मों की

बलि-वेदी पर रोज चढ़ते हुए,

निर्दोष बच्चियों एवं महिलाओं को

क्रूर भेड़ियों का शिकार बनते हुए,

सिर्फ इसलिए

कि हमें बुरा लगता है सोचना…

एक दिन कहीं

खाने-पहनने की हमारी

व्यक्तिगत आजादी

राजनीति की भेंट न चढ़ जाए,

एक दिन कहीं

निष्पक्ष राय रखने की हमारी

व्यक्तिगत आजादी

जेलों में न सड़ जाए,

वे रुक नहीं जाएंगे!

वे रुकेंगे केवल तब ही

जब उनको रोकने के लिए

धरातल पर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे,

उतरना पड़ेगा पूरे मन से

उनके खिलाफ रणक्षेत्र में,

सिर्फ देखने एवं सोचने भर से

बदलाव नहीं आएंगे।

                                    जितेन्द्र ‘कबीर’                                  

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

कविता- हौंसला तुम्हारा…

March 7, 2023

नन्हीं कड़ी में…. आज की बात हौंसला तुम्हारा…(कविता) हे नारी, हो पाक-पवित्र इतनी तुम,समाज ने टटोला हमेशा तुम्हें।पग-पग पर मज़ाक

मुस्कुराना सीख रही

March 6, 2023

मुस्कुराना सीख रही मुस्कुराना सीख रही हूँ तुम्हारे बिना जीना सीख रही हूँहाँ आज फिर से मुस्कुराना सीख रही हूँजो

मेहनत ज़रूर करो पर सब योग है

March 6, 2023

भावनानी के भाव मेहनत ज़रूर करो पर सब योग है किसी का ईश्वर अल्लाह पर अपार विश्वास है कोई नास्तिक

आओ ख़ुशी से जीने की आस कायम रखें

March 6, 2023

 भावनानी के भाव आओ ख़ुशी से जीने की आस कायम रखें आओ खुशी से जीने की आस कायम रखें हम 

वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है

March 6, 2023

भावनानी के भाव वैश्विक पटल पर भारत तीव्रता से बढ़ रहा है रक्षा क्षेत्र में समझौतों के झंडे गाड़ रहे

कविता एकत्व | kavita ekatatva

March 5, 2023

  एकत्व  एकाकी, एकाकी, जीवन है एकाकी । मैं भी हूं एकाकी तू भी है एकाकी, जीवन पथ पर है

PreviousNext

Leave a Comment