Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

काम की बात एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे बेसन का उपयोग अनेक …


काम की बात

एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

बेसन का उपयोग अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। बेसन से सब्जी, पकौड़ी, मिठाई, चिल्ला और ढ़ोकला आदि बनाया जाता है। बेसन स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को तरह-तरह से लाभ पहुंचाते हैं। स्वाद की बात करें तो बेसन से अनेक स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के काम आता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है, जो वजन घटाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

खून की कमी दूर करता है बेसन

खून की कमी दूर करता है बेसन

बेसन में आयरन पूरी मात्रा में मिलता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अगर एनेमिक लोग बेसन को रोजाना की डायट में शामिल करते हैं तो जल्दी ही खून की कमी दूर हो सकती है।

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करता है बेसन मदद

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करता है बेसन मदद

बेसन में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डायट में बेसन शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज में है मददगार बेसन

डायबिटीज में है मददगार बेसन

बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के रोगी को फायदा करता है। यह खून में इंस्युलिन के खतरे को कम करता है। डायबिटीज वालों को बेसन की रोटी खाना चाहिए।

हार्ट के लिए लाभदायी है बेसन

हार्ट के लिए लाभदायी है बेसन

बेसन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसका फाइबर दिल के लिए लाभदायी माना जाता है। बेसन हार्ट की समस्याओं से बचाता है।

प्रेग्नेंसी में है लाभदायी

प्रेग्नेंसी में है लाभदायी

गर्भवती महिलाओं के लिए बेसन बहुत लाभदायी है। इसमें फोलेट और विटामिन बी6 अधिक मात्रा में होती है, जो प्रेग्नेंसी में अत्यंत जरूरी है।

वजन घटाने में लाभदायी

वजन घटाने में लाभदायी

बेसन में कैलरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाली महिलाएं बेसन को डायट का हिस्सा बना सकती हैं।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

वर्किंग वुमन सेक्स लाइफ को इस तरह बेस्ट बना सकती हैं

March 6, 2023

वर्किंग वुमन सेक्स लाइफ को इस तरह बेस्ट बना सकती हैं ‘डबल इन्कम, नो किड्स’ के बाद अब ‘डबल इन्कम,

अमृत पीढ़ी के लिए सीखने सिखाने के माहौल को समृद्धि और बाल केंद्रित बनाने एक नई छलांग

March 6, 2023

जादुई पिटारा अमृत पीढ़ी के लिए सीखने सिखाने के माहौल को समृद्धि और बाल केंद्रित बनाने एक नई छलांग स्थानीय

नई सोच नई एप्रोच

March 6, 2023

नई सोच नई एप्रोच आज का भारत तेज़ सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है भारत

विज़न 2047 – आकांक्षा 47 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था

March 6, 2023

 विज़न 2047 – आकांक्षा 47 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था  एशिया आर्थिक संवाद के सातवें संस्करण 23-25 फ़रवरी 2023 में दिखा भारत

अपराध और अपराधियों के खिलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति ज़रूरी

March 6, 2023

डर अच्छा लगता है अपराध और अपराधियों के खिलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति ज़रूरी बुलडोज़र, इनकाउंटर, त्वरित एक्शन के डर ने

क्यों झेल रही निराशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा?

March 6, 2023

क्यों झेल रही निराशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा? आशा कार्यकर्ता अपने निर्दिष्ट क्षेत्रों में घर-घर जाकर बुनियादी पोषण, स्वच्छता प्रथाओं और

PreviousNext

Leave a Comment