Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

काम की बात एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे बेसन का उपयोग अनेक …


काम की बात

एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

बेसन का उपयोग अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। बेसन से सब्जी, पकौड़ी, मिठाई, चिल्ला और ढ़ोकला आदि बनाया जाता है। बेसन स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को तरह-तरह से लाभ पहुंचाते हैं। स्वाद की बात करें तो बेसन से अनेक स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के काम आता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है, जो वजन घटाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

खून की कमी दूर करता है बेसन

खून की कमी दूर करता है बेसन

बेसन में आयरन पूरी मात्रा में मिलता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अगर एनेमिक लोग बेसन को रोजाना की डायट में शामिल करते हैं तो जल्दी ही खून की कमी दूर हो सकती है।

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करता है बेसन मदद

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करता है बेसन मदद

बेसन में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डायट में बेसन शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज में है मददगार बेसन

डायबिटीज में है मददगार बेसन

बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के रोगी को फायदा करता है। यह खून में इंस्युलिन के खतरे को कम करता है। डायबिटीज वालों को बेसन की रोटी खाना चाहिए।

हार्ट के लिए लाभदायी है बेसन

हार्ट के लिए लाभदायी है बेसन

बेसन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसका फाइबर दिल के लिए लाभदायी माना जाता है। बेसन हार्ट की समस्याओं से बचाता है।

प्रेग्नेंसी में है लाभदायी

प्रेग्नेंसी में है लाभदायी

गर्भवती महिलाओं के लिए बेसन बहुत लाभदायी है। इसमें फोलेट और विटामिन बी6 अधिक मात्रा में होती है, जो प्रेग्नेंसी में अत्यंत जरूरी है।

वजन घटाने में लाभदायी

वजन घटाने में लाभदायी

बेसन में कैलरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाली महिलाएं बेसन को डायट का हिस्सा बना सकती हैं।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

1947-2047 अमृतकाल अब कर्तव्यकाल हुआ

July 6, 2023

1947-2047 अमृतकाल अब कर्तव्यकाल हुआ कर्तव्यों को पहली प्राथमिकता देने जनभागीदारी का होना तात्कालिक ज़रूरी हम भारतीयों को कर्तव्यकाल में

राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा

July 6, 2023

आवश्यकता आज की …. राजनीति में प्रवेश के लिए भी हो कॉमन पोलिटिकल टेस्ट और इंडियन पोलिटिकल सर्विस जैसी परीक्षा

गैंगस्टरों की गैरकानूनी आज़ादी पर बुलडोजर की तैयारी

July 6, 2023

गैंगस्टरों की गैरकानूनी आज़ादी पर बुलडोजर की तैयारी गैंगस्टर लाबी में खलबली छाई – कालापानी भेजने की प्लानिंग आई अपराध

मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त पीडीपीबी विधेयक 2023 पास करने की उम्मीद

July 6, 2023

जनता जनार्दन की उम्मीद – मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त पीडीपीबी विधेयक 2023 पास करने की उम्मीद पर्सनल

पैरेंट्स दर्पण हैं, जिसमें बच्चे जिंदगी का प्रतिबिंब देखते हैं

July 2, 2023

पैरेंट्स दर्पण हैं, जिसमें बच्चे जिंदगी का प्रतिबिंब देखते हैं स्कूराल्फ वाल्डो नामक चिंतक ने कहा है कि आप का

सुपरहिट: विजय भट्ट की नरसिंह मेहता में गांधी दर्शन

July 2, 2023

सुपरहिट: विजय भट्ट की नरसिंह मेहता में गांधी दर्शन पहली गुजराती बोलती फिल्म कौन? लगभग तमाम स्रोतों के अनुसार, गुजरात

PreviousNext

Leave a Comment