Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

एक अभिशाप- जितेन्द्र ‘कबीर’

एक अभिशाप एक तरफ हैं…घर में बेटी के जन्म लेने परमायूस होने वाले लोग,लेकिन बेटे के जन्म परपूरे गांव, रिश्तेदारी …


एक अभिशाप

एक अभिशाप-  जितेन्द्र 'कबीर'
एक तरफ हैं…
घर में बेटी के जन्म लेने पर
मायूस होने वाले लोग,
लेकिन बेटे के जन्म पर
पूरे गांव, रिश्तेदारी में मिठाइयां बांटकर
खुशियां मनाने वाले लोग

बेटियों के अन्नप्राशन, जन्मदिन और
मुण्डन संस्कार महत्व न देकर
बेटों के समय पूरे समाज को
धूमधाम से भोज खिलाने वाले लोग,

बेटियों को कम खर्च पर
सरकारी विद्यालयों में थोड़ा बहुत पढ़ाकर
उच्च शिक्षा के लिए पैसों की तंगी का
हवाला देकर
बेटों की शिक्षा महंगे निजी स्कूल-कॉलेजों से
करवाने वाले लोग,

बेटों की ज्यादातर गलतियों को
नजर अंदाज करके
बेटियों को खाने, पहनने के मामले में भी
जमकर नसीहतों की घुट्टी पिलाने वाले लोग,

बेटों की शादियों में दूसरे लोगों के देखा-देखी
वधु पक्ष को अपनी मांगों की
लम्बी चौड़ी लिस्ट थमाते लोग,
और अगर उनमें रह जाए कोई कमी पेशी
तो शारीरिक-मानसिक यातनाएं दे देकर
वधू का जीना दूभर बनाने वाले लोग,

यहां तक कि किसी औरत का पति
मर जाने पर भी उसे ही इस बात के लिए
जिम्मेदार ठहराने वाले लोग,

मौत के बाद की रस्मों में तरह तरह के
रीति-रिवाजों का हवाला देकर
औरत के मायके वालों का
अधिकतम खर्चा करवाने वाले लोग,

और दूसरी तरफ…
यौन दुर्व्यवहार के मामलों में
लगभग अप्रासंगिक हो चुके हमारे कानून
और हमारी न्यायिक व्यवस्था,
खुद ऐसे मामलों में फंसे हमारे
असंवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं
इस देश में बेटी के जन्म को
एक अभिशाप बनाने वाले लोग।

जितेन्द्र ‘कबीर’


Related Posts

सुख दुख दोनों रहते जिसमें जीवन है वो गांव

June 6, 2023

भावनानी के भाव सुख दुख दोनों रहते जिसमें जीवन है वो गांव जिंदगी में उतार-चढ़ाव बस एक ख़ूबसूरत खेल है

कविता – पर्यावरण| kavita -paryavaran

June 6, 2023

कविता – पर्यावरण पर्यावरण है प्रकृति का आख़र सूरज , चंदा, धरती और बादरप्रकृति का अद्भुत चहुँदिशि घेराचंदा डूबा फिर

बारिश | kavita- barish

June 4, 2023

बारिश आज खूब बारिश हो रही है याद है वह बचपन का दौर जब होने लगती थी बारिश झमाझमतो निकलती

पर्यावरण की रक्षा कर धरती को स्वर्ग बनाना है | save the environment and make the earth a heaven

June 4, 2023

भावनानी के भाव पर्यावरण की रक्षा कर धरती को स्वर्ग बनाना है सभी नागरिकों ने मिलकर सहभागिता देना है प्लास्टिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर कविता ,| poem on world environment day

June 2, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सबको संकल्पित होना है,देवभूमि रूप इस धरती पर पर्यावरण को नहीं खोना

विश्व माता पिता दिवस पर कविता |

June 2, 2023

1 जून 2023 को भारत में विश्व माता पिता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। माता-पिता बूढ़े बुजुर्गों का अनेक

PreviousNext

Leave a Comment