Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, , Veena_advani

उतावला पन नही- सतर्कता बहुत जरूरी- ऐसे पहचाने

उतावला पन नही- सतर्कता बहुत जरूरी- ऐसे पहचाने हां जी हां, सही कह रही हूं। बहुत ही सरल तरीका पहचानने …


उतावला पन नही- सतर्कता बहुत जरूरी- ऐसे पहचाने

उतावला पन नही- सतर्कता बहुत जरूरी- ऐसे पहचाने

हां जी हां, सही कह रही हूं। बहुत ही सरल तरीका पहचानने का- सतर्कता जरूरी। बस सबसे पहले नवयुवतियों आपको एक बात का ध्यान रखना है। उतावला पन नहीं। क्यों कि मैं भी आपकी उम्र के दौर से निकल चुकी जहां उतावला पन दिल की तरंगों नाकाबिल बना देता। कुछ भी सोचने नहीं देता, सम्पूर्ण शक्ति हमारी सोचने की ये मोहब्बत जिसे कहते हैं अंधी राह की ओर खींच लेता संभलने का मौका ही नहीं देता। आंख तब खुलती जब कभी एक भयावह हादसा हमारे संग या कहीं ओर किसी संग होता इसलिए उतावलेपन नहीं सतर्कता से पहचानने की जरूरत है सामने वाले को जो हमें अपनी मोहब्बत भरी बातों के भंवरजाल के आगोश मे इस कदर जकड़ लेता की जहां से निकलना नामुमकिन हो जाता है। सच हमें पहचानना है उन नकाबपोश चेहरों को जो नाम से नहीं, परंतु अपनी गतिविधियों, बातों से ही पहचाने जा सकते हैं। बस करना क्या है, की अपनी आंखें, नाक, कान, और शब्दों के लय को पहचानना होगा। गतिविधियां यदि कुछ अलग हट कर लगें तो एहतियात बरतनी होगी। अभी भी मेरे शब्दों के मकड़जाल मे उलझे होंगे आप पाठक की कैसे और क्या कहना चाह रही आखिर लेखिका वीना? आखिर किस विषय पर व्यंग्यात्मक तीर छोड़ रही वीना? समझ से परे जा रहा आज वीना के शब्दों का मायाजाल। यही सोच रहे ना। तो आइये आपके उलझते सवालों को मैं सुलझा कर अपने सरल शब्दों मे मन की बात रखती हूं।
आज के समय में नित लव जिहाद से संबंधित बहुत से चर्चे खबरों की सुर्खियों मे छाए रहते हैं। उनमें एक खास बात पर यदि किसी ने गौर फ़रमाया होगा तो एक विशेष बात आप सभी को महसूस होगी। कि आज के लड़के जो विशेष समुदाय से संबंध रखते हैं वो लड़कियों संग हिंदू नामों को रख दोस्ती करते, और दोस्ती की समस्त हदों को पार करने के लिए आतुर रहते। जब उनकी आतुरता की भूख शांत हो जाती या भूख शांत करने के लिए लड़की तैयार नहीं होती तो उसका क़त्ल बेरहमी से कर देते हैं। जिसे बाद मे नाम दिया जाता है- लव जिहाद।
कहां जाता है प्यार तो अंधा होता है। मानती हूं प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता परंतु इस अंधे प्यार के अंतर्गत सतर्कता आज के हालातों को गौर मे रख कर करना बहुत जरूरी है। लड़कियों को बस तुरंत मिले और तुरंत प्यार वाले तंज़ मे ना पढ़कर पहले लड़कों की गतिविधियों पर नज़र रखना बहुत जरूरी है। एक माह या दो माह के अंतर्गत ही आपको उसकी भाषा शैली, या गतिविधियों से ये ज्ञात हो ही सकता है कि लड़का कहीं किसी विशेष समुदाय का तो नहीं। जो अपना नाम हिंदु बताकर आप को छल रहा।
जैसे की उसे बार-बार अपनी हिंदु सनातन धर्म के बारे में बताएं, उसे अपने साथ नित मंदिर ले जाएं, उससे मंत्रों उच्चारण करने को कहें, उसे गीता के श्लोक पढ़ने को कहें। इससे आप भी अपने धर्म और संस्कृति से रूबरू हो सकेंगी। साथ ही आपके साथ जो जिंदगी भर गुजारने के सपने देख रहा वो भी आपके समक्ष, आपकी कसौटी पर खरा उतरेगा। यदि सामने वाले के चेहरे पर नकाब लगा है कालीख भरा तो वो आपके द्वारा ली जा रही परीक्षा मे पूर्ण रूप से अनुत्तीर्ण होगा। वैसे यदि दिल कि बात कहूं तो हमारे अपनों से बेहतर हमारे लिए कोई नहीं है। हमारे अपने हमारे लिए बेहतर की तलाश करते हैं। यदि आपके जीवन मे कोई परेशानी आएगी तो मां बाप से बेहतर आपका सहारा कोई नहीं हो सकता। यदि आपने अपने परिवार के विरुद्ध कदम बढ़ाया तो आप अपने अहित के जिम्मेदार स्वयं होंगे। नहीं जानता कोई भी की किसके चेहरे पर किस नाम का नकाब लगा है। समीर या सलीम। आप बेटियां ही अपने सनातन धर्म, संस्कृति के आईने से रू-ब-रू करवा कर किसी भी चेहरे पर लगा नकाब समाज के सामने उतार कर एक सीख बन सकती है दूसरी अपनी जैसी बेटियों, बहनों को बचाने के लिए।

About author

Veena advani
वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर , महाराष्ट्र

Related Posts

मेला तोना , मेला बाबू | kavita- mela tona, mela babu

December 12, 2022

मेला तोना , मेला बाबू देखो-देखो ये क्या हो रहा हैमेला तोना , मेला बाबू तलन(चलन)में युवा खो रहा है।।मेला

अमेरिका का बयान – दुनिया हैरान | America’s statement – the world was shocked

December 12, 2022

भारत अब अमेरिका का सिर्फ़ सहयोगी नहीं बल्कि तेज़ी से उभरती हुई विश्व की महाशक्ति है भारत तरक्की की बुलंदियों

कामकाजी महिला से रत्ती भर कमतर नहीं गृहिणी | housewife is not an iota less than a working woman.

December 11, 2022

“कहते है लोग वक्त ही वक्त है उसके पास, खा-पीकर टीवी ही देखती रहती है कहाँ कोई काम खास, करीब

क्या यह मूल्यों की कमी या लालच का प्रसार है, जो देश में भ्रष्टाचार की ओर ले जाता है?

December 10, 2022

क्या यह मूल्यों की कमी या लालच का प्रसार है, जो देश में भ्रष्टाचार की ओर ले जाता है? हमारे

वाइब्रेंट बॉर्डर – विलेज़ टूरिज्म – टूरिज्म डेस्टिनेशन | vibrant border-Village tourism- tourism destination

December 10, 2022

 यह आर्टिकल वाइब्रेट बॉर्डर विलेज टूरिज्म-टूरिज्म डेस्टिनेशन। भारत की जी-20 अध्यक्षता देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टताओं को दुनिया के

अवैध रिश्ते| Awaidh rishte

December 10, 2022

अवैध रिश्ते रिश्तों के दरमियानकुछ दगाबाज पलते जो अपनों को ही अंधेरे में रख हर वक्त छलते।। अवैध रिश्ते कहां

PreviousNext

Leave a Comment