Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Veena_advani

उतरन

 उतरन वीना आडवाणी तन्वी पूछो अमीरों उन गरीबों से  उतरन का महत्व कितना होता अमीरों तुम्हारी उतरन देख कर गरीब …


 उतरन

वीना आडवाणी तन्वी
वीना आडवाणी तन्वी

पूछो अमीरों उन गरीबों से 

उतरन का महत्व कितना होता

अमीरों तुम्हारी उतरन देख कर

गरीब भी कितना पाके खुश होता।।

उतरन अमीरों तुम्हारे लिए पुरानी है

पर वही उतरन गरीब के लिए सुखकारी है

अमीर न समझ पाते पैसों की कीमत 

पर गरीब के लिए हर उतरन भी प्यारी है।।

ऊंची शान से रहने वाले अमीर की

 पोशाक पर एक दाग भारी है।।

पर दस दाग वाली उतरन से भी गरीब 

तन ढक खुश होता सदाचारी है।।

थाली में भी जरूरत से ज्यादा भोजन ले

बरबाद करे अमीर ये अन्न संग मक्कारी है

वही झूठन खाए गरीब लाचारी ही उसकी

पर अन्न के प्रति उसकी वफादारी है।।

अरे अमीरों देखो , सोचो थोड़ा कभी तो 

शादियों में कितनी खाने ,पैसों की बरबादी है।।

सादगी से कर शादी बचाओ पैसा उन पैसों 

से गरीब कि , मानवता भी हमारी जिम्मेदारी है।।

सच उतरन गरीब को प्यारी है।।2।।

वीना आडवाणी तन्वी

नागपुर, महाराष्ट्र


Related Posts

देर लगेगी- सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 6, 2022

देर लगेगी बदल गया जमाना है…. जरा देर लगेगीन कोई ठौर ठिकाना है…..जरा देर लगेगीतुम होते जो कुत्ते! तो लेते

बताओ न कैसे रहते हो ?–सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 6, 2022

सड़क किनारे रहने वाले ग़रीब बेघरों को समर्पित रचना-बताओ न कैसे रहते हो मौसम ठंडा सूरज मद्धमऊपर से बदन पर

नई आस- जयश्री बिरमी

January 6, 2022

नई आस बहुत दिनों के बाद अब जगी हैं एक नई आसहर्षोल्लास के दिन भी थे ये दिलाती हैं एहसास

अलविदा- सुधीर श्रीवास्तव

January 6, 2022

अलविदा अब तुम जा रहे होन तनिक सकुचा रहे हो,लगता है बड़े बेशर्म हो गये हो।जाओ न हम भी कहां

जन्म सफल हो जायेगा-अंकुर सिंह

January 6, 2022

*जन्म सफल हो जायेगा* मिला मानव जीवन सबको, नेक कर्म में सभी लगाएं।।त्याग मोह माया, द्वेष भाव,प्रभु भक्ति में रम

नववर्ष की चुनौतियां और तैयारियां- सुधीर श्रीवास्तव

January 6, 2022

नववर्ष की चुनौतियां और तैयारियां नववर्ष के साथ नयी नयीचुनौतियां भी कम नहीं है, ओमीक्रान पहले से ही डरा रही

Leave a Comment