Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

उड़ गई तितली- देवन्ती देवी चंद्रवंशी

 उड़ गई तितली कैसे कहूॅ॑ सखी कुछ कही न जाए मन हुई तितली देखो उड़ती जाए कैसे रोकूॅ॑ मेरी बावरी …


 उड़ गई तितली

उड़ गई तितली- देवन्ती देवी चंद्रवंशी

कैसे कहूॅ॑ सखी कुछ कही न जाए

मन हुई तितली देखो उड़ती जाए

कैसे रोकूॅ॑ मेरी बावरी हुई  है  मन 

कैसे रोकुॅ॑ प्रीत की आग लगी तन

 

सुन सखी मैं पिया को खत लिखी

तितली सी उड़ती हुई  मन लिखी

तुम्हारे लिए प्यार विरह की राग में

कब तक जलूॅ॑गी ,तड़पती आग में

तितली सा हुई मेरी मन रोकूॅ॑ कैसे

प्रीत लग गई, तुम जैसे परदेसी से

 

खत पढ़के साजन तुम आ जाना

प्यार से मुझको तुम  गले लगाना

पिया,फूलों से सजी लगी है झूला

आ जाओ मिलकर  झूलेंगे  झूला

सावन में किए थे वादा याद करो

प्यार की मौसम है ना बर्बाद करो

तितली सा हुई है मन रोकूॅ॑ मैं कैसे

उड़ती जाए मन गगन की राहों से

टूट गई सपना ,मन आ गई वापस

कहती देवन्ती प्यार में रख साहस

श्रीमती देवन्ती देवी चंद्रवंशी
       धनबाद झारखंड


Related Posts

संविधान, भारत का परिचय-डॉ. माध्वी बोरसे

November 27, 2021

 संविधान, भारत का परिचय! भारत ने 1949 मैं संविधान को अपनाया, संविधान दिवस राष्ट्रीय कानून के रूप में मनाया, डॉ.

मौत से इतना डर क्यों?- जितेन्द्र ‘कबीर’

November 27, 2021

 मौत से इतना डर क्यों? अब तक ज्यादातर मौत को  बताया जाता रहा है भयानक और जीवन को सुंदर, लेकिन

लोकतंत्र पर उल्लू हंसता- डॉ हरे कृष्ण मिश्र

November 27, 2021

 लोकतंत्र पर उल्लू हंसता कोई चैनल खोल के देखो, बड़े-बड़े दिग्गज लगते हैं, मानो उनका ज्ञान आंकना, जनता को बहुत

प्रधानमंत्री ( एक व्यक्तित्व )-डॉ हरे कृष्ण मिश्र

November 27, 2021

 प्रधानमंत्री  ( एक व्यक्तित्व ) मोदी जी पर कविता लिखना, बहुत सरल है सरलता उनकी, बाल काल से कर्मयोगी बन

कैसे पल्लवित होंगी प्रतिभाएं?- जितेन्द्र ‘कबीर’

November 27, 2021

 कैसे पल्लवित होंगी प्रतिभाएं? पलायन करती हैं यहां से प्रतिभाएं, क्योंकि उनको सहेजने, प्रोत्साहित व सम्मानित करने के स्थान पर

खुद से ना दूर करो- अंकुर सिंह

November 24, 2021

 *खुद से ना दूर करो* रूठना हक तुम्हारा, मानना फर्ज हमारा।  माफ कर दो अबकी, बिन तुम्हारे मैं हारा।। तुम

Leave a Comment