Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

इन्सानियत के पक्ष में- जितेन्द्र ‘कबीर’

इन्सानियत के पक्ष मे क्या तुम सीखना चाहते होखुद कई दिन भूखे रहकरअनाज की कीमत समझना? खुद पर कोई जुल्म …


इन्सानियत के पक्ष मे

इन्सानियत के पक्ष में- जितेन्द्र 'कबीर'
क्या तुम सीखना चाहते हो
खुद कई दिन भूखे रहकर
अनाज की कीमत समझना?

खुद पर कोई जुल्म करवाकर
उसकी पीड़ा को महसूस करना?

खुद किसी से ठगे जाकर
ईमानदारी की जरूरत समझना?

सिर्फ अपने अनुभव को ही
चाहोगे विश्व सत्य घोषित करना,

तो तुम्हारे लिए विकल्प खुला है
कि दुनिया में अब तक के
सभी स्थापित तथ्य को ठुकराओ,
खुद प्रयोग करो अपने ऊपर
और उनके निष्कर्ष से

दुनिया को बताओ,
मसलन किसी घातक सांप से
एक बार खुद को कटवाओ
और फिर उसके जहर के नुकसान
दुनिया को गिनवाओ,
गुरुत्वाकर्षण साबित करने के लिए
किसी सौ- दो सौ माले की बिल्डिंग से
कूद जाओ,
या फिर
थोड़ा अपनी बुद्धि का प्रयोग करो,
कुछ अपने अनुभव से सीखो
और कुछ दूसरों के अनुभव से सीख जाओ,

अन्याय हो रहा हो किसी दूसरे पर
तो उसके पक्ष में आवाज उठाओ,
खुद पर होगा तो देखा जाएगा सोचकर
अपना पल्ला न झाड़ जाओ,

गलत रास्ते पर चल रहा हो जो कोई
तो वक्त रहते उसे चेताओ,
वो सही रास्ते आए न आए
कम से कम तुम अपना फर्ज तो निभाओ,

मानता हूं कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में
ज्यादा से ज्यादा स्वयं केंद्रित
होती जा रही है मनुष्य की सोच,
लेकिन इन्सानियत एवं आदर्श समाज के पक्ष में
तुम दो चार नेक कदम आगे तो बढ़ाओ।

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील 
 जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

बलात्कार

June 24, 2022

 बलात्कार डॉ. इन्दु कुमारी  दरिंदगी की पहचान है  समाज का अभिशाप है  गंदगी की अंबार है  संकुचित विचारों का  गंदी

पृथ्वी दिवस

June 24, 2022

 पृथ्वी दिवस डॉ. इन्दु कुमारी  वसुंधरा को आइए  पेड़ों से सजाइए  वन बागों से इस धरा पर  जीवन की फसलें

प्रकृति के आंचल

June 24, 2022

 प्रकृति के आंचल डॉ. इन्दु कुमारी  प्रकृति हमारी हम प्रकृति के  सजाएंगे हम तो पाएंगे हम  लगाएंगे हम खाएंगे हम 

बुढ़ापे की मुंडेर

June 24, 2022

 बुढ़ापे की मुंडेर डॉ. इन्दु कुमारी  जन्म लिए बचपन बीते  खुशियों के होंठ खिले  बचपन के छोटे पौधे  फूल रूप

बेटी हुई

June 24, 2022

 बेटी हुई  डॉ. इन्दु कुमारी धीमी आवाज में  कहते बेटी हुई।  पापा देखो तेरी बेटी  आईपीएस की  टॉपर हुई। जिसका

मेघा रे

June 24, 2022

 मेघा रे डॉ. इन्दु कुमारी  मेघा रे कहां तक तुझे जाना रे  मेरे संदेश को ले जाना रे   जिन राहों

PreviousNext

Leave a Comment