Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, sneha Singh

‘आई लव यू’ इन तीन अंग्रेजी के शब्दों का ग्रामर समझने में अभी भी गलती होती है

‘आई लव यू’ इन तीन अंग्रेजी के शब्दों का ग्रामर समझने में अभी भी गलती होती है’ कोई चीज किसी …


‘आई लव यू’ इन तीन अंग्रेजी के शब्दों का ग्रामर समझने में अभी भी गलती होती है’

आई लव यू' इन तीन अंग्रेजी के शब्दों का ग्रामर समझने में अभी भी गलती होती है

कोई चीज किसी को अच्छी लग जाए तो इसका मतलब यह नहीं होता अंकि पूरी जिंदगी वह उसे अच्छी लगती रहेगी। किसी को किसी चीज की अभी जरूरत है तो पूरी जिंदगी उसे उस चीज की पूरी जिंदगी जरूरत पड़ती रहेगी, यह भी नहीं माना जा सकता। संयोग बदलते हैं, जरूरतें बदलती हैं और मानसिकता बदलती है, जमाना बदलता है, सब कुछ बदलता रहता है। लोगों की गरज बदलती है, लाइफस्टाइल बदलती है, दुनिया का ट्रेंड बदलता है, समाज की धारणा बदलती है। यह मान लिया गया है कि द चेंज इज कोंस्टंट यानी परिवर्तन होते ही रहना है।
फिर भी एक मामले में लोग फंस जाते हैं। किसी को किसी ने ‘आई लव यू’ कह दिया तो इसका मतलब यह नहीं कि उसने उसे हमेशा के लिए कमिटमेंट दे दिया। अब वह उससे पीछे नहीं हट सकता। और अगर वह उससे पीछे हट गया तो इसका मतलब यह हुआ कि वह विश्वासघाती है। वचन दे कर बदल गया।
किसी ने किसी को ‘आई लव यू’ कह दिया तो यह मान लिया गया कि बात परमानेंट हो गई। इतना ही नहीं, अब उस संबंध पर उसकी मोनोपोली हो गई।
यहीं पर हिंदुस्तान मार खाता है। हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया मार खाती है। ‘आई लव यू’ का मतलब होता है ‘मैं तुम्हें चाहता हूं’ अथवा ‘मैं तुम्हें प्यार करता हूं।’ ‘आई लव यू’ का मतलब यह नहीं होता कि आई विल कांटिन्यु टू लव यू। मैं भविष्य में भी तुम्हें चाहूंगा, प्रेम करूंगा यह मतलब नहीं होता। शब्द सीधे-सादे और स्पष्ट हैं। ‘आई लव यू’ को हमने घुमाफिरा दिया, जिससे इसे समझने में गलती कर बैठते हैं। आई लव यू का मतलब है मैं तुम्हें अभी, इस समय चाहता हूं। और इसका गर्भित अर्थ यह है कि आने वाले कल को या उसके बाद भी तुम्हें चाहूंगा, यह जरूरी नहीं है। ऐसा कोई कमिटमेंट भी इन शब्दों में नहीं है।
अंग्रेजी का व्याकरण सरल है। आई लव यू यानी आई लव यू। आई विल लव यू फार एवर-यह पूरा अलग वाक्य है। आई लव यू के साथ इसकी मिलावट नहीं की जा सकती। जो व्यक्ति किसी से आई लव यू कहता है, वह इस बात का उससे वादा नहीं करता कि वह केवल उसे ही चाहता है। ऐसा होता तो वह यह कहता कि ‘आई लव यू, एंड नोबडी एल्स।’
इतना ही नहीं, आई लव यू कहा जाता है, तब प्यार या चाहत की ही बात होती है। मदद, विश्वास या देखभाल की बात नहीं होती या फिर तुम्हारे लिए कमाऊंगा या तुम्हारे लिए रोजाना खाना बनाऊंगा, इस तरह का भी कमिटमेंट आई लव यू में नहीं होता। पर लोग उतावल में इस तरह के कमजोर इन तीन शब्दों के करारनामे में जोड़ देते हैं।
प्यार, आत्मीयता या फिर इवन फिजिकल। निकटता के किसी उत्कट क्षणों में आई लव यू कहा जाता है, तब इन पवित्र शब्दों के ऊपर बाकी के सभी लाद कर भविष्य में दुखी होने की जरूरत नहीं है। जिन क्षणों में ये तीन शब्द कहे जाते हैं, उन क्षणों को वर्तमान में पाना हो, उन्हें खींच कर भविष्य तक लाने की जरूरत नहीं। आई लव यू में ऐसी कोई बात नहीं है।
ऐसी तमाम बातें हैं, जो मन में इतनी दृढ़ता से बैठ जाती हैं कि हम उसके ऊपर से धूल हटा कर, उन्हें मांज-धो कर चमकाने में आलस्य करते हैं। आई लव यू भी एक ऐसी ही बात है। इन तीन शब्दों को कहने यानी पूरी जिंदगी के लिए कमिटमेंट करना यह मान कर कोई व्यक्ति बहुत अच्छा लगता है, तो भी उसे आई लव यू कहने में हिचकते हैं कि कहीं वह यह न मान ले कि उसे प्रपोज किया जा रहा है और पूरी जिंदगी साथ रहने के लिए कहा जा रहा है।
किसी व्यक्ति के निकटतम पलों में भी दूसरा बहुत कहें, पर आई लव यू न कहें, क्योंकि ऐसा कह दिया तो वह व्यक्ति पूरी जिंदगी के लिए उसके गले पड़ जाएगा। इस बात का हर किसी को डर लगता है। आप उस व्यक्ति के साथ हमेना के लिए बंध रहे हैं, यह मान लेते हैं।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

जीते जी कद्र कर लो श्राद्धकर्म की जरूरत नहीं

September 13, 2022

“जीते जी कद्र कर लो श्राद्धकर्म की जरूरत नहीं” Pic credit freepik.com सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमयः पिता मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन

हर महिला को आज़ाद ज़िंदगी जीने का पूरा अधिकार है

September 13, 2022

“हर महिला को आज़ाद ज़िंदगी जीने का पूरा अधिकार है” Pic credit freepik.com “मत सहो बेवजह प्रताड़ना की जलन जागो

अखंड भारत को जोड़ने का नाटक क्यूँ

September 13, 2022

“अखंड भारत को जोड़ने का नाटक क्यूँ” कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा का मतलब समझ नहीं आ

विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 12 से 15 सितंबर 2022

September 13, 2022

विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 12 से 15 सितंबर 2022 सफेद क्रांति का आगाज़ भारतीय डेयरी उद्योग के विकास और उपलब्धियों

पितृ पक्ष – श्राद्ध 2022

September 13, 2022

 पितृ पक्ष – श्राद्ध 2022  श्रद्धया इदं श्राद्धम्‌ मान्यता है पितृपक्ष में यमराज पितरों को अपने परिजनों से मिलने 15

इंसानियत को शर्मसार करती एक धांधली

September 13, 2022

इंसानियत को शर्मसार करती एक धांधली Pic credit -freepik.com बैचेन मन इतना दु:ख से भरा की लिखना भी चाहूं पीड़ा

Leave a Comment