Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kishan bhavnani

हर घर तिरंगा अभियान

 हर घर तिरंगा अभियान  विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा  हर घर तिरंगा अभियान में नागरिकों की सहभागिता …


 हर घर तिरंगा अभियान 

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा 

हर घर तिरंगा अभियान में नागरिकों की सहभागिता से राष्ट्रभक्ति की भावना का तेजी से संचार होगा 

हर घर में 13 से15 अगस्त 2022 को तिरंगा फहराने के पीएम के आग्रह को रेखांकित करने से स्वतंत्रता के 75 वें अमृत जयंती महोत्सव जश्न में चार चांद लग जाएंगे – एड किशन भावनानी

    सोने की चिड़िया भारत की गाथा अगर हम वर्णित करने जाएंगे तो हजारों वर्ष पूर्व की संस्कृति,सभ्यता,अतिथि देवो भव सहित ऐसी हजारों गाथाओं को गाते, वर्णित करते हुए कलम और कागज कम पड़ जाएंगे पर गाथा का वर्णन पूरा नहीं हो पाएगा ऐसा है हमारा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत!! स्वतंत्रता की 75 वीं अमृत जयंती हम पूरे वर्ष भर से मना रहे हैं। वर्ष भर करीब-करीब हर शासकीय, प्रशासकीय और मंत्रालय स्तरपर इसके उपलक्ष में समारोह, डिबेट, वेबीनार सहित अनेकों कार्यक्रमों को संचालित किया गया। अब 15 अगस्त 2022 वह दिन आ रहा है जिसका भारत की आन बान शान हमारा भारतीय ध्वज तिरंगा को 13 से15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत माननीय पीएम द्वारा तीन दिन सभी नागरिकों से घरों पर तिरंगा फ़हराने की अपील कीहै जिसमें राष्ट्रभावना राष्ट्रभक्ति की भावना का तेजीसे संचार होगा जिसे रेखांकित करना ज़रूरी है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भारत की आजादी, भारतीय ध्वज और घर-घर तिरंगा अभियान पर चर्चा करेंगे। 

साथियों बात अगर हम हर घर तिरंगा अभियान की करें तो पीआईबी के अनुसार माननीय पीएम ने दिनांक 22 जुलाई 2022 को अपने टि्वटर हैंडल से नागरिकों से अपील कर कहा है कि, आज, 22 जुलाई की हमारे इतिहास में विशेष प्रासंगिकता है। 1947 में इसी दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। इतिहास से कुछ दिलचस्प बातें साझा कर रहा हूँ, जिनमें हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति का विवरण और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा शामिल हैं। आज, हम उन सभी लोगों के अदम्य साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। हम उनकी दृष्टि को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। 

पीएम ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करने का आग्रह किया है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, पीएम ने कहा, इस साल, जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में इन्हें प्रदर्शित करें। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूती देगा। 

साथियों बात अगर हम सत्ताधारी पार्टी की इस अभियान में तैयारी की करें तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनुसार, उनका अभियान के दौरान वंदे मातरम गाने का आह्वान किया इससे पहले, पार्टी ने दो दिन पहले स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुबह के जुलूस के दौरान अपने सदस्यों से भक्ति गीत ‘रघुपति राघव राजा राम’ और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाने के लिए कहा है। पार्टी के महासचिव ने सभी राज्य इकाइयों को जारी एक आदेश में कहा कि पार्टी ने देशभर में अपनी सभी राज्य इकाइयों, सांसदों और विधायकों को नौ अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह भर चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का निर्देश दिया है। 

साथियों बात अगर हम भारत माता की गाथा में संस्कृति के श्लोकों की करे तो, हिमालयं समारभ्य यावत् इंदु सरेावरम् ।

तं देवनिर्मितं देशं हिंदुस्थानं प्रचक्षते ॥ अर्थ – हिमालय पर्वत से शुरू होकर हिन्द महासागर तक फैला हुआ यह ईश्वर निर्मित देश है जिसे “हिंदुस्थान” कहते हैं । वन्दे नितरां भारतवसुधाम् दिव्यहिमालय-गंगा-यमुना-सरयू-कृष्णशोभितसरसाम् ॥ अर्थ – देवभूमि हिमालय, गंगा, यमुना, सरयू कृष्णा और कई नदियों के साथ चमकने वाली भारत की भूमि को नमन। एत देश प्रसूतस्य सकाशादग्र जन्मनः ।

स्वं स्वं चरित्र शिक्षेरन् पृथिव्यां सर्व मानवाः ॥ अर्थ प्राचीन काल में, इस देश (भारत) में जन्में लोगों के सामीप्य द्वारा (साथ रहकर) पृथ्वी के सब लोगों ने अपने-अपने चरित्र की शिक्षा ली।वीरकदम्बैरतिकमनीयां सुधिजनैश्च परमोपास्याम् ।वेद्पुराणैः नित्यसुगीतां राष्ट्रभक्तैरीड्याम् भव्याम् ।। अर्थ

वह (भारत माता) सुंदर दिखने के लिए योद्धाओं की एक माला पहनती है, जो श्रेष्ठ विद्वानों द्वारा पूजी जाती है। वेद और पुराणों के माध्यम से प्रतिदिन गाई जाती है, देशभक्तों के साथ जो भव्य दिखती है, ऐसे (मां भारती) को नमन। 

अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि हर घर तिरंगा अभियान सराहनीय है विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। हर घर तिरंगा अभियान में नागरिकों की सहभागिता से राष्ट्रभक्ति की भावना का तेजी से संचार होगा 13 से15 अगस्त 2022 को हर घर में तिरंगा फहराने की पीएम के आग्रह को रेखांकित करने से स्वतंत्रता के 75 वें अमृत जयंती महोत्सव जश्न में चार चांद लग जाएंगे। 

About author

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र


Related Posts

यूएस कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम रिपोर्ट (यूएससीआइआरएफ) 2023 जारी

May 4, 2023

यूएस कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम रिपोर्ट (यूएससीआइआरएफ) 2023 जारी अमेरिकी पैनल यूएससीआईआरएफ नें चौथी बार भारत को फ़िर ब्लैक

जीएसटी राजस्व कलेक्शन का स्वर्णिम माह अप्रैल 2023

May 4, 2023

जीएसटी राजस्व कलेक्शन का स्वर्णिम माह अप्रैल 2023 जीएसटी कलेक्शन की बल्ले-बल्ले – पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर अप्रैल 2023 में

मन की बात @ 100 – रेडियो से भावनात्मक जुड़ाव

May 4, 2023

मन की बात @ 100 – रेडियो से भावनात्मक जुड़ाव सुनिए जी ! एक ठो रेडियो लेते आइएगा ! रेडियो

संशोधित गैंगस्टर एक्ट 2021 @ बचके रहना रे बाबा !

May 4, 2023

संशोधित गैंगस्टर एक्ट 2021 @ बचके रहना रे बाबा ! मज़बूत सबूतों से समृद्ध चार्ज शीट प्लस सभी हितधारकों की

मिशन ऑपरेशन कावेरी तेज़ी से शुरू

April 26, 2023

मिशन ऑपरेशन कावेरी तेज़ी से शुरू गृह युद्ध की मार झेल रहे सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की मुहिम

विश्व बैंक का लॉजिस्टिक (माल ढुलाई) परफारमेंस इंडेक्स 2023 जारी

April 26, 2023

मज़बूती से विकसित होते भारत की गाथा में नए अध्याय जुड़े विश्व बैंक का लॉजिस्टिक (माल ढुलाई) परफारमेंस इंडेक्स 2023

PreviousNext

Leave a Comment