Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

news

हरियाणा के सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान’

हरियाणा के सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान’ ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर 10 …


हरियाणा के सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान’

हरियाणा के सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को 'विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान'

‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर 10 जनवरी 10 बजकर 10 मिनट पर ‘विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। देश भर के 75 साहित्यकारों के इस प्रोग्राम को ‘फॉरएवर स्टार बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ में दर्ज किया गया है। युवा लेखक दम्पति भिवानी के गाँव बड़वा के निवासी है और साहित्य जगत के साथ- साथ दैनिक सम्पादकीय लेखन में सक्रिय है।

हिसार/भिवानी/कोटा। संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन कोटा के द्वारा ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर 10 जनवरी को 10 बजकर 10 मिनट पर हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी उपमंडल के गांव बड़वा निवासी युवा लेखक सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को देश के हिंदी भाषी 75 साहित्यकारों की सूची में शामिल किया गया. देश भर के 75 साहित्यकारों के इस प्रोग्राम को ‘फॉरएवर स्टार बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ में दर्ज किया गया है। संगम अकादमी हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए देश में एक अग्रणी संस्था है.

सत्यवान ‘सौरभ’ की 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। यादें काव्य संग्रह, तितली है खामोश दोहा संग्रह, कुदरत की पीर निबंध संग्रह और अंग्रेजी में एक पुस्तक इश्यूज एंड पैंस प्रमुख पुस्तकें है; अभी एक पुस्तक संवाद प्रकाशनाधीन है। इनके लिखे दोहे न केवल हर किसी को पसंद आते हैं बल्कि लोग इनके लेखन के पीछे के उद्देश्य को भी भली-भांति समझ पाते हैं।

युवा लेखिका ‘प्रियंका सौरभ’ की, जो मौजूदा समय में महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं और अपनी कलम से नारी जगत के लिए आवाज उठा रही हैं। कविता के अलावा वे प्रतिदिन अपने संपादकीय लेखों से विभिन्न भाषाओं में लेखन कार्य कर रही हैं। उनकी तीन पुस्तकें हाल ही में प्रकाशित हुई हैं। इनमें सामाजिक और राजनीतिक जीवन की कड़वी सच्चाई को व्यक्त करने वाले निबंध ‘दीमक लगे गुलाब’ और आधुनिक नारी की समस्याओं से रूबरू कराने वाली ‘निर्भयाएं’ शामिल हैं। इन दो किताबों के अलावा हर क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति पर आधारित अंग्रेजी में ‘द फीयरलेस’ किताब शामिल है।

सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका सौरभ हरियाणा के दैनिक संपादकीय लेखकों में है. इनका दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ देशभर में काफी चर्चित रहा है. सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ की इस उपलब्धि पर सिवानी उपमंडल के साहित्यकारों, शिक्षकों, राजनीतिज्ञों और मित्रों ने शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.


Related Posts

गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में शामिल हुई दुनिया की 2100+ प्रेरक महिलाएं

March 26, 2022

 गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में शामिल हुई दुनिया की 2100+ प्रेरक महिलाएं स्वर्ण भारत महिला सशक्तिकरण बोर्ड द्वारा पन्द्रह हज़ार

अंतराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय ने चलाया विश्व का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान

March 25, 2022

अंतराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय ने चलाया विश्व का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान 400 से अधिक सहयोगियों व 50 देशों ने लिया

स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन

February 11, 2022

 स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन   भारत ने अपना रत्न खो दिया- यह सरस्वती का स्वर विराम है- पार्थिव शरीर को

ऋचा मेहता द्वारा ईयर टु हियर संस्थान

February 7, 2022

ऋचा मेहता द्वारा ईयर टु हियर संस्थान – दुनिया भर में प्रभाव डालने वाली सामाजिक पहल के एक वर्ष का

ऋचा मेहता – द राइजिंग स्टार

February 7, 2022

 ऋचा मेहता – द राइजिंग स्टार ऋचा मेहता पेज3 सेलेब्रिटी के तौर पर जाना-पहचाना नाम हैं। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन

February 7, 2022

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन देश की एकता अखंडता को एक माला में

Leave a Comment