Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

हत्याओं का वर्गीकरण- जितेन्द्र ‘कबीर’

हत्याओं का वर्गीकरण दुनिया के बहुत से देशों में सत्ता धारियों की नीतियों केविरोध में उभरी आवाजों की हत्याएं,उस देश …


हत्याओं का वर्गीकरण

हत्याओं का वर्गीकरण- जितेन्द्र 'कबीर'
दुनिया के बहुत से देशों में

सत्ता धारियों की नीतियों के
विरोध में उभरी आवाजों की हत्याएं,
उस देश की संप्रभुता के नाम
जायज ठहरा दी गई,
हत्यारों को किया गया सम्मानित
चमकदार मेडलों, ऊंचे पदों और
कई जगह सत्ता से भी,

बहुत सी जगह किसी विशेष धर्म
अथवा मत को न मानने वालों का
निर्ममता से कर दिया गया
सामूहिक नरसंहार,
और हत्यारों को याद किया गया
महान धर्मगुरु एवं प्रचारक के रूप में,

चली आ रही है सदियों से
ऐसी ही परिपाटी,
जिन राजाओं एवं सम्राटों ने
लाखों करोड़ों की संख्या में हत्याएं की
अपने साम्राज्य को बढ़ाने के नाम पर,
इतिहास में उन्हें दर्शाया गया
महाप्रतापी, वीर विजेताओं के तौर पर,

हत्याओं को राजनीतिक अथवा धार्मिक रंग
जो दे नहीं पाया,
ठप्पा लगा केवल उसके ऊपर हत्यारे का,
बाकी ज्यादातर हत्यारे जाने गये
युग-प्रवर्तक के तौर पर।

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

छोड़ दिए गये हैं मर जाने के लिए-जितेन्द्र ‘कबीर’

February 14, 2022

छोड़ दिए गये हैं मर जाने के लिए बहुत वक्त और संसाधन लग जातेकिसी देश के…इस कोरोना नामक महामारी कोपूरी

तोड़ा क्यों जाए?- जितेन्द्र ‘कबीर

February 14, 2022

तोड़ा क्यों जाए? गुलाब!तुम सलामत रहनाअपनी पत्तियों, टहनियों, जड़ों,परिवेश और वजूद के साथ,तुम्हारी महक और खूबसूरतीका इस्तेमाल नहीं करना है

विरोध के स्वप्न और इंसानी कायरता- जितेन्द्र ‘कबीर

February 14, 2022

विरोध के स्वप्न और इंसानी कायरता आज मेरे स्वप्न में..पेड़ों ने हड़ताल कीपरिंदों के आज़ादी सेआकाश में उड़ने परलगे प्रतिबंधों

मां शारदे वंदना- डॉ. इन्दु कुमारी

February 14, 2022

ओ शारदे मां ज्ञान ओ शारदे मां ज्ञान की गंगा बहा दे मांमैं हूं अज्ञानी नेह कीकृपा बरसाओ नातू ही

खुशियां दिखावे की- डॉ इंदु कुमारी

February 14, 2022

खुशियां दिखावे की ना तुम खुश हो ना हम खुश हैं यह खुशियां है दिखावे की यह जमाना है बड़े

बसंत की बहार- डॉ इंदु कुमारी

February 14, 2022

बसंत की बहार बसंत तेरे आगमन सेप्रकृति सजी दुल्हन सीनीलगगन नीलांबरजैसे श्याम वर्ण कान्हावस्त्र पहने हो पितांबरपीले रंगों में सरसों

Leave a Comment