Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, sneha Singh

स्किन केयर के लिए रूटीन में इस तरह शामिल करें हल्दी, आएगा नेचुरल ग्लो

काम की बात स्किन केयर के लिए रूटीन में इस तरह शामिल करें हल्दी, आएगा नेचुरल ग्लो भारतीय रसोई में …


काम की बात

स्किन केयर के लिए रूटीन में इस तरह शामिल करें हल्दी, आएगा नेचुरल ग्लो

स्किन केयर के लिए रूटीन में इस तरह शामिल करें हल्दी, आएगा नेचुरल ग्लो

भारतीय रसोई में हल्दी का उपयोग सामान्य रूप से खाना बनाने में किया जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह हेल्थ के लिए तो फायदा करती ही है, स्किन के लिए भी लाभदायी मानी जाती है। यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करती है। यह मुहांसों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इसे स्किन केयर में रूटीन में शामिल किया जा सकता है। तो जानिए स्किन केयर के लिए किस तरह हल्दी को शामिल किया जा सकता है।

स्किन केयर के लिए रूटीन में इस तरह Include turmeric in the routine for skin care in this way, natural glow will come करें हल्दी, आएगा नेचुरल ग्लो

हल्दी का मास्क

एक बाउल में एक बड़ा चम्मच चंदन लें और उसमें एक बड़ा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिक्सर में एक चम्मच शहद मिला कर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 5-10 मिनट लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

हल्दी का क्लींजर

हल्दी का क्लींजर बनाने के लिए 4 चम्मच दूध, एक बड़ा चम्मच बेसन और एक बड़ा चम्मच हल्दी लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट तक लगे रहने के बाद सादे पानी से धो लें।

हल्दी का तेल

एक बाउल में हल्दी एसेंशियल ऑयल लें। इसमें थोड़ा ओलिव ऑयल मिलाएं। रात में सोने से पहले इस तेल से स्किन की मालिश करें। इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठ कर चेहरे को धो लें।

हल्दी का फेस स्क्रब

हल्दी का फेस स्क्रब के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक बाउल में एक छोटा चम्मच हल्दी और बेकिंग सोडा लें। इसमें 2 चम्मच दूध और दही मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। थोड़ी देर बाद इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। फिर त्वचा को सादे पानी से धो लें। यह स्किन की गंदगी साफ करने में मदद करेगा, साथ ही स्किन को मोइश्चराइज भी करेगा। इस तरह स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हल्दी का स्क्रब के रूप में उपयोग किया जा सकता है और समस्याओं से बचा जा सकता है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

‘आई लव यू’ इन तीन अंग्रेजी के शब्दों का ग्रामर समझने में अभी भी गलती होती है

January 7, 2023

‘आई लव यू’ इन तीन अंग्रेजी के शब्दों का ग्रामर समझने में अभी भी गलती होती है’ कोई चीज किसी

गुजरात में करोना XBB.1.5 वेरिएंट की इंट्री, लक्षण जानकर रहें सावधान

January 6, 2023

गुजरात में करोना XBB.1.5 वेरिएंट की इंट्री, लक्षण जानकर रहें सावधान गुजरात में नए वेरिएंट की इंट्री हो गई है।

बच्चे को बच्चा ही रहने दें, बच्चा जितना मुक्त और हल्का रहेगा, उतना ही खिलेगा

January 6, 2023

बच्चे को बच्चा ही रहने दें, बच्चा जितना मुक्त और हल्का रहेगा, उतना ही खिलेगा ‘कृतार्थ बेटा, तुम बड़े हो

सेहत के लिए वरदान है बाजरा | Millet is a boon for health

January 6, 2023

सेहत के लिए वरदान है बाजरा बाजरा खनिज, विटामिन और आहार फाइबर सामग्री के मामले में चावल और गेहूं से

संबंध में धोखा खाने के बाद फिर देना चाहती हैं चांस, इस तरह करें शुरुआत

January 4, 2023

संबंध में धोखा खाने के बाद फिर देना चाहती हैं चांस, इस तरह करें शुरुआत रिलेशनशिप में एक-दूसरे का विश्वास

आज से ही अपना लें ये घरेलू नुस्खे, कुछ नहीं कर पाएगा कोरोना

January 2, 2023

काम की बात आज से ही अपना लें ये घरेलू नुस्खे, कुछ नहीं कर पाएगा कोरोना कोरोना एक बार फिर

Leave a Comment