Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Praveen pathik

“सोचता हूॅं”/sochta hun

“सोचता हूॅं” सोचता हूॅं, कुछ लिख लूॅं।लिखना,दर्द को कुरेदता है; याहृदय को झकझोरता है।दोनो स्तिथियों में,आहत होता हृदय ही।जिसने प्रश्रय …


“सोचता हूॅं”

सोचता हूॅं,
कुछ लिख लूॅं।
लिखना,
दर्द को कुरेदता है; या
हृदय को झकझोरता है।
दोनो स्तिथियों में,
आहत होता हृदय ही।
जिसने प्रश्रय दिया था इन्हें।
सोचता हूॅं,
सोचना छोड़ दूॅं।
भूत का भविष्य
इन बोझों को लाद दूॅं;
प्रारब्ध के कंधों पर।
और मूक देखता रहूॅं,
काल के चक्र को।
सोचता हूॅं,
उस दिवास्वप्न को भूल जाऊॅं।
जिसे जाड़ों की रातों में
ओढ़ के सोता था
या गर्मी के चाॅंदनी रातों में,
बिछा देता था।
सोचता हूॅंं,
उस आशा को छोड़ दूॅं।
जो मानस में,
पानी के बुलबुले-सा बनते बिगड़ते हैं।
जिसे पाने की लालसा,
मेरा चैन छीन लेती;
और धकेल देती,
अंधेरे अतीत के गर्त में,
कई शताब्दियों तक ।

About author 

प्रवीन “पथिक “
बलिया (उत्तरप्रदेश)


Related Posts

कैलेण्डर बदल जाएगा- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

कैलेण्डर बदल जाएगा बदलता आ रहा है जैसेसैंकड़ों सालों सेवैसे ही यह साल भी बदल जाएगा,कुछ यादें खट्टी – मीठीदर्ज

आम जनता का नसीब- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

आम जनता का नसीब आम जनता के लिएधर्मस्थलों पर ईश्वर के दर्शन हेतूप्रक्रिया अलग हैऔर ‘वी.आई.पी.’ के लिए अलग, जनता

सोचो जरा उनके बारे में भी- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

सोचो जरा उनके बारे में भी तुम दुखी होकि इन सर्दियों में महंगीब्रांडेड रजाई नहीं खरीद पाए,जिन्हें मयस्सर नहींकड़कती सर्दी

इंसानियत को बचाओ- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

इंसानियत को बचाओ दुनिया मेंकहीं भी हो रहा हो अन्यायतो उसके खिलाफ आवाज उठाओ,रोकने की उसे करो पुरजोर कोशिशेंविरुद्ध उसके

सिखाने की कोशिश करें- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

सिखाने की कोशिश करें सिखाने की कोशिश करेंअपने बच्चों को खाना बनाना भीपढ़ाई के साथ-साथ,वरना लाखों के पैकेज पाने वालों

मृगतृष्णा है तुम्हारा साथ- जितेन्द्र ‘कबीर’

January 6, 2022

मृगतृष्णा है तुम्हारा साथ ‘तुम्हारा साथ’ मेरे लिएहै एक तरह कीमृगतृष्णा सा,दूर कहीं झिलमिलाताहुआ साबुलाता है मुझे अपने पास,तुम्हारे दुर्निवार

Leave a Comment