Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें

सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें हमेशा सेक्सुअली ऐक्टिव कपल्स को यूटीआई और …


सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें

सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें

हमेशा सेक्सुअली ऐक्टिव कपल्स को यूटीआई और इंटीमेट एरिया में रेसिस जैसी अन्य तरह की समस्याओं की शिकायत रहती है। कभी आप ने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? सामान्य रूप से इस तरह की समस्याएं इंटीमेट हाइजीन को नजरअंदाज करने के कारण हो सकती हैं। अक्सर लोग सेक्स के बाद प्राइवेट पार्ट को साफ करना भूल जाते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। ज्यादातर कपल्स को सेक्स के बाद कडलिंग पसंद होता है।पर ऐसे समय में हाइजीन का ध्यान न रखा जाए तो समस्या हो सकती है। यह बात सच है कि सेक्स के तुरंत बाद वाशरूम में जा कर क्लीनअप करना थोड़ा अनरोमांटिक हो सकता है, पर ऐसा करना आप के लिए और आप के पार्टनर के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इन बातों को ध्यान में रख कर सेक्स का आनंद लेने के बाद इंटीमेट एरिया की कैसे क्लीन करें, यह जानिए।

 सेक्स करने के बाद इंटीमेट एरिया को साफ करना क्यों जरूरी है?

सेक्स के इंटीमेट पार्ट्स से ले कर हाथ की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि इंटिमसी के दौरान कपल एक दूसरे के इंटीमेट पार्ट्स को स्पर्श करते हैं। इसके कारण हाथ में अनेक तरह के जर्म्स और वैक्टेरिया संपर्क में आते हैं। इससे साफ-सफाई के बगैर आप के हाथ से त्वचा, होंठ और मुंह का स्पर्श खतरनाक साबित हो सकता है।
दूसरा यह कि हाइजीन का ध्यान न रखने से प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन जैसे कि यूटीआई होने की संभावना बढ़ जाती है। सेक्स के दौरान उपयोग में लाया जाने वाला लुब्रिकंट्स तथा पार्टनर के स्पर्म आदि आप की स्किन पर इकट्ठा हो जाते हैं। इसे साफ न किया जाए तो वैक्टेरियल ग्रोथ बढ़ जाता है। इसकी वजह से विविध प्रकार के इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है। महिलाओं की तरह पुरुषों को सेक्स के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
जबकि इंटीमेट एरिया को मात्र सेक्स के बाद ही नहीं, सेक्स करने के पहले भी साफ करना जरूरी है। क्योंकि हम लंबे समय तक अंदर पहने रहते हैं, साथ ही दिन में कई बार यूरीन पास करते हैं। इसलिए परेशानियों से बचने के लिए प्राइवेट पार्ट्स को क्लीन करना न भूलें।

ब्लेडर खाली करना जरूरी है

सेक्स के दौरान यूरेथ्रा के अंदर विविध प्रकार के वैक्टेरिया इकट्ठा होने की संभावना रहती है। यरेथ्रा यूरीन पास करने के लिए एक उपयोगी ट्यूब होती है। सेक्स के बाद यूरीन पास करने से इन्फेक्शन की सभावना बहुत कम हो जाती है, क्योंकि इससे सभी जर्म्स बाहर आ जाते हैं। यह बात जितना महिलाओं पर लागू होती है, उतना ही पुरुषों पर भी लागू होती है। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेक्स के बाद एक लंबे आलिंगन के बजाय पार्टनर को एक क्यूट हग दें और तुरंत वाशरूम जाएं।

 हाथ धोना न भूलें

सेक्स करने के बाद हाथ को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। क्योंकि इस दौरान पार्टनर के इंटीमेट एरिया को टच किया जाता है, जिसके कारण विविध प्रकार के वैक्टेरिया और जर्म्स हाथ में चिपक जाते हैं। अगर हाथ साफ किए बगैर पार्टनर के मुंह या त्वचा को स्पर्श किया गया तो मुश्किल खड़ी हो सकती है। इसलिए सेक्स करने के बाद मुंह या शरीर के अन्य पार्ट्स को टच करने के पहले हाथ को अच्छी तरह साफ करना न भूलें।

स्वच्छ कपड़े से क्लीन करें

सेक्स के बाद साफ-सफाई के लिए शावर लेने की जरूरत नहीं होती। जबकि आप चाहें तो इंटीमेट एरिया को गुनगुने पानी से साफ कर सकती हैं। इसी के साथ काॅटन का एक कपड़ा लें और उसे गुनगुने पानी में डुबो कर वजाइना को आगे से पीछे की ओर साफ कर सकती हैं। एनल एरिया को भी संभव हो तो अंत में साफ करें। तमाम लोग वाइप्स का उपयोग करती हैं, पर इसका उपयोग उचित नहीं है। क्योंकि वाइप्स में रहने वाला केमिकल युक्त सेंटेड वजाइनल पीएच वेल्यू को असंतुलित कर सकता है। साथ ही इन्फेक्शन और वैक्टेरियल ग्रोथ का कारण भी बन सकता है।
इसी तरह पुरुषों को भी गुनगुने पानी अथवा काॅटन के कपड़े की मदद से प्राइवेट पार्ट के ऊपर के कवर को हटा कर अंदर की स्किन साफ करनी चाहिए। उसके बाद पूरा पार्ट साफ करना चाहिए।

वजाइना में पानी न डालें

ज्यादातर महिलाएं सेक्स करने के बाद वजाइना की एरिया को साफ करते समय उसमें पानी डाल कर उसे साफ करने की कोशिश करती हैं। पर ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि वजाइना एक क्लीजिंग आर्गन है। इसके गुड वैक्टेरिया अंदर के हाइजीन का ध्यान रखते हैं। ऐसी स्थिति में वजाइना के अंदर पानी डालने से प्राकृतिक रूप से पीएच का स्तर असंतुलित हो जाता है, जिसके कारण वजाइनल इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

अंडरगारमेंट बदलें

हमेशा कपल्स सेक्स के पहले मेक आउट, फिंगरिंग, क्लीटोरी रब करते हैं। ऐसी स्थिति वजह फ्लूइड पैंटी पर चिपक जाता है। अगर सेक्स के बाद इस गारमेंट को पहना जाए तो इस होने की संभावना बढ़ जाती है। भले ही आपने वजाइना को साफ किया हो, क्योंकि फ्लूइड से भीगी पैंटी पर वैक्टेरिया और जर्म्स पैदा होते हैं। इसलिए हमेशा सेक्स करने के बाद साफ यानी कि धोया हुआ गारमेंट ही पहनें।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को निगलते रासायनिक उर्वरक

December 30, 2023

पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को निगलते रासायनिक उर्वरक रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों को हल करने में लगेंगे कई साल, वैकल्पिक और

वैश्विक परिपेक्ष्य में नव वर्ष 2024

December 30, 2023

वैश्विक परिपेक्ष्य में नव वर्ष 2024 24 फरवरी 2022 से प्रारम्भ रूस यूक्रेन युद्ध दूसरा वर्ष पूर्ण करने वाला है

भूख | bhookh

December 30, 2023

भूख भूख शब्द से तो आप अच्छी तरह से परिचित हैं क्योंकि भूख नामक बिमारी से आज तक कोई बच

प्रेस पत्र पत्रिका पंजीकरण विधेयक 2023 संसद के दोनों सदनों में पारित, अब कानून बनेगा

December 30, 2023

प्रेस पत्र पत्रिका पंजीकरण विधेयक 2023 संसद के दोनों सदनों में पारित, अब कानून बनेगा समाचार पत्र पत्रिका का प्रकाशन

भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक-आईएनएस इंफाल

December 30, 2023

विध्वंसक आईएनएस इंफाल-जल्मेव यस्य बल्मेव तस्य भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक-आईएनएस इंफाल समुद्री व्यापार सर्वोच्च ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचाने

भोग का अन्न वर्सस बुफे का अन्न

December 30, 2023

 भोग का अन्न वर्सस बुफे का अन्न कुछ दिनों पूर्व एक विवाह पार्टी में जाने का अवसर मिला। यूं तो

PreviousNext

Leave a Comment