Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

news, Sonal Manju

साहित्य संगम संस्थान गुजरात इकाई का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न

साहित्य संगम संस्थान गुजरात इकाई का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न देश-विदेश की जानी-मानी पंजीकृत, साहित्य में अपनी अलग …


साहित्य संगम संस्थान गुजरात इकाई का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न

साहित्य संगम संस्थान गुजरात इकाई का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न

देश-विदेश की जानी-मानी पंजीकृत, साहित्य में अपनी अलग पहचान रखने वाली संस्था ‘साहित्य संगम संस्थान’ के गुजरात प्रदेश इकाई के स्थापना दिवस की तृतीय वर्षगाँठ 13 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाई गई। प्रातः 9 बजे से रात 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ. राजवीर सिंह ‘मंत्र’ जी द्वारा द्वीप प्रज्वलन और शंखनाद द्वारा किया गया। तदुपरांत गुजरात इकाई की सचिव आ. सोनल मंजूश्री ओमर जी एवं आ. अंकुर सिंह जी द्वारा सरस्वती वंदना करके माँ शारदे का आवाहन किया गया। इकाई के अध्यक्ष आ. डॉक्टर रतन कुमार शर्मा ‘रत्न’ जी ने स्वागतीय संबोधन द्वारा सभी को कार्यक्रम में आमंत्रित एवं स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आ. जगदीशचंद्र गोकलानी जी के उद्बोधन द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आ. डॉक्टर कमल किशोर दूबे जी और विशिष्ट अतिथि आ. प्रमोद पांडे जी रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन द्वारा इकाई के सभी कार्यकारी पदाधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इकाई की साहित्यिक योगदान की भूमिका को सराहा। वार्षिकोत्सव समारोह में सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों संग गुजरात इकाई के सभी सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ‘मंत्र’ जी ने अपने प्रेरणात्मक उद्बोधन द्वारा लोगो का मन मोह लिया। अंततः गुजरात इकाई के अध्यक्ष आ. डॉक्टर रतन कुमार शर्मा ‘रत्न’ जी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने उद्बोधन द्वारा समारोह का समापन किया।


Related Posts

डॉ. माधवी बोरसे सिंह इंसा: शिक्षा, कविता और वैश्विक प्रभाव में एक पुनर्जागरण प्रकाशक

October 30, 2023

डॉ. माधवी बोरसे सिंह इंसा: शिक्षा, कविता और वैश्विक प्रभाव में एक पुनर्जागरण प्रकाशक मिलिए डॉ. माधवी बोरसे से, जो

नवरात्रि – माता के नौ स्वरूप

October 19, 2023

 नवरात्रि – माता के नौ स्वरूप आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इन नौ दिनों में पूरी

शैलपुत्री

October 16, 2023

शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय के, घर बेटी एक आई। दाएं हाथ में त्रिशूल,बाएं हाथ में कमल लाई। वृषभ है वाहन इसका,इसलिए

आया है नवरात्रि का त्योहार

October 16, 2023

आया है नवरात्रि का त्योहार आया है नवरात्रि का त्योहार।नवरात्रि में माँ का सजेगा दरबार।गली-गली गूँजेंगे भजन कीर्तन,माँ अंबे की

करवा चौथ पर कविता

October 6, 2023

करवा चौथ भूख नहीं लगती है स्त्री को, करवाचौथ निभाने में,चाहे कितनी देर लगा ले चाँद आज नज़र आने में,उम्र

साहित्यकार डॉ सत्यवान सौरभ को पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति राष्ट्रीय युवा साहित्य सम्मान

September 19, 2023

हरियाणा के नवोदित साहित्यकार डॉ सत्यवान सौरभ को पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति राष्ट्रीय युवा साहित्य सम्मान स्कूल की प्रार्थना

Leave a Comment