Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए

साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए ‘अभी तो मैं जवान हूं…’ यह …


साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए

साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए

‘अभी तो मैं जवान हूं…’ यह गाना आतेजाते उन महिलाओं के मुंह से सुनने को मिल जाता है, जो अमुक उम्र में पहुंच कर रिटायर्मेंट के बाद भी ऐक्टिव रहती हैं और फिटनेस के मामले में युवा वर्ग को भी टक्कर देती हैं। साठ की उम्र आते-आते लोग नौकरी से रिटायर्मेंट ले ही लेते हैं, इसी के साथ-साथ उनकी ऐक्टिविटी लेवल में भी ब्रेक लग जाता है।
ऐसे समय में सब से बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि शरीर को लंबे समय तक चुस्त और फुर्तीला बनाए रखने के लिए क्या करें? मात्र एक्सरसाइज ही नहीं, आप का अपने खुद के प्रति अभिगम भी आप को जवान रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

रूटीन बनाना जरूरी है

आपका आफिस जाना बंद हो जाने से आप का पूरा शिड्यूल बदल जाना स्वाभाविक है। इसके लिए अब आप एक नया शिड्यूल बनाएं और अपना रूटीन सेट करें। अधिकतर महिलाएं अचानक आए बदलाव के लिए मेंटली और फिजिकली तैयार नहीं होतीं और डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। इसलिए खुद को व्यस्त रखने और क्रिएटिव कार्यों में लगाए रखना बहुत जरूरी है।

खानपान का ध्यान रखें

एक उम्र के बाद शरीर में तमाम बदलाव आते हैं और इस बात को कोई नकार भी नहीं सकता। अपने शरीर को समझें और इस बात को सकारात्मकता से स्वीकार करें। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

समय समय पर चेक कराएं

बिना भूले साल में दो बार रूटीन चेक जरूर कराएं। हेल्थ इज वेल्थ इस कहावत का महत्व इस उम्र में आप के लिए अधिक है। अपने स्वास्थ्य के साथ कभी भी किसी तरह का कम्प्रोमाइज न करें।

 जॉगिंग करें

कसरत का इससे अच्छा ऑप्शन कोई दूसरा नहीं है। नियमित रूप से 20-30 मिनट लगातार चलती रहें। डाक्टर से सलाह ले कर वाॅक-जाॅग का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसमें एक मिनट वाॅक करना और एक मिनट जॉगिंग करना होता है। इससे आप की कार्डियोवास्क्युलर सिस्टम और स्नायु मजबूत रहेंगे।

 हल्की कसरत करें

वाल पुशअप से छाती और कंधे मजबूत रहते हैं। दीवाल के सामने खड़ी हो कर यह कसरत कर सकती हैं। पर एक बात का खास ध्यान रखें कि जितना आप हो सके उतना ही करें।

कंधों की स्ट्रेचिंग

कंधे आगे की ओर झुक न जाएं, इसके लिए कंधे को स्ट्रेच करें। ऐसा करने से बाॅडी को भी आराम मिलेगा और कंधे भी नहीं झुकेंगे।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

विश्व परिवार दिवस 15 मई 2022 पर विशेष

May 14, 2022

विश्व परिवार दिवस 15 मई 2022 पर विशेष परिवार से बड़ा कोई धन नहीं – पिता से बड़ा सलाहकार, मां

अपने अपने राम

May 14, 2022

 अपने अपने राम जब भी कुमार विश्वास के प्रोग्राम का विज्ञापन देखती हूं जिसमे बड़े बड़े शब्दों में लिखा हैं”अपने

परिवार से प्रीत करो

May 14, 2022

“परिवार से प्रीत करो” 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है, पर आज कुछ गली

सूना-सूना लग रहा, बिन पेड़ों के गाँव ।

May 14, 2022

सूना-सूना लग रहा, बिन पेड़ों के गाँव । पंछी उड़े प्रदेश को, बांधे अपने पाँव ।। -सत्यवान ‘सौरभ’ पक्षियों को

15 मई – परिवारों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

May 14, 2022

15 मई – परिवारों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस International Day of Families 2022 टूट रहे परिवार हैं, बदल रहे मनभाव ।प्रेम

मुस्कराना खूबसूरत जिंदगी का इम्यूनिटी बूस्टर!

May 11, 2022

मुस्कराना खूबसूरत जिंदगी का इम्यूनिटी बूस्टर!! मुस्कराना खूबसूरत जिंदगी का इम्यूनिटी बूस्टर! हमेशा ऐसे हंसते मुस्कुराते रहो कि आपको देखकर

Leave a Comment