Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

सवाल और जवाब

 सवाल और जवाब जितेन्द्र ‘कबीर’ सवाल! बिगड़ती कानून व्यवस्था का हो या फिर उन्मादी भीड़ हिंसा का, विवादास्पद कानूनों का …


 सवाल और जवाब

जितेन्द्र 'कबीर'
जितेन्द्र ‘कबीर’

सवाल!

बिगड़ती कानून व्यवस्था का हो

या फिर उन्मादी भीड़ हिंसा का,

विवादास्पद कानूनों का हो

या फिर विरोध प्रदर्शनों का,

चरमराती अर्थव्यवस्था का हो

या फिर बढ़ती बेरोजगारी का,

जवाब!

हमेशा एक ही होता है..

“अगर हम गलत होते तो जनता हमें

चुनाव जिताकर संसद न भेजती।”

वाह! क्या जवाब है।

बिल्कुल ऐसी ही दलील मछुआरा भी

अपने जाल में फंसी मछलियों

को दे सकता है।

सवाल!

दूसरे दलों के नेता तोड़ने का हो

या फिर सत्ता के लिए रिश्ते जोड़ने का,

महंगाई का उत्तरोत्तर बढ़ते जाने का हो

या फिर उसको ही देशहित में बताने का,

अपनी हठधर्मिता को सही बताने का हो

या फिर दूसरों की हर बात ग़लत ठहराने का,

जवाब!

हमेशा एक ही होता है…

“मैंने अपने लिए आज तक 

कुछ नहीं किया, जो किया देश के लिए किया”

वाह! क्या जवाब है।

बिल्कुल ऐसी ही दलील एक तानाशाह

जनता के खून की आखिरी बूंद अपने हक में

इस्तेमाल किए जाने को दे सकता है।

                                           जितेन्द्र ‘कबीर’

यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।

साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’

संप्रति – अध्यापक

पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश

संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

मतदाता जागरूकता पर कविता

March 25, 2022

मतदाता जागरूकता पर कविता| matdata jagarukta par kavita हे मतदाता हे राष्ट्रनिर्माता  हे मतदाता !, हे राष्ट्रनिर्माता ! दारू मुर्गे

सुहानी शाम- डॉ इंदु कुमारी

March 25, 2022

सुहानी शाम जिंदगी में सुरमईशाम आ जाएउदासी की समंदर मेंएक उफान आ जाएदुख भरी दिनों में भीसुर्ख होठों परमुस्कान आ

शहीद आज भी ज़िंदा हैं-मईनुदीन कोहरी ” नाचीज़

March 25, 2022

सरदार भगतसिंह के शहीदी दिवस पर विशेष शहीद आज भी ज़िंदा हैं वतन की राह में कुर्बान होने वाले ।

सफर- मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी”

March 25, 2022

सफर “जिंदगी का सफर”पेड़ की छाया जिस तरह इधर से उधर जाती है ।आदमी की जिंदगी भी सुख-दुख में कट

कदम-मईनुदीन कोहरी “नाचीज बीकानेरी

March 25, 2022

कदम कदम बढाओ खुशियाँ लाओबढाओ कदमनाम कमाओ ।मजदूर का कदममेहनत का कदमपसीने की कमाईकमाओ हर कदम ।।नेताओं के कदमगर सम्भले

बटवारो-नाचीज़ बीकानेरी

March 25, 2022

बटवारो आंख्याडब-डब भरसुबक – सुबकरोवती मां,म्हनैं कांई ठाअ’ दिन भी देखणा पड़सी । घणा दौरा पाळयाछाबड़ै में नागड़ाआज मूंडो टोडीयो

Leave a Comment