Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

सरकार का चरित्र

एक ओर सरकार कहती है— स्वदेशी अपनाओ अपनेपन की राह पकड़ो पर दूसरी ओर कोर्ट की चौखट पर बैठी विदेशी …


एक ओर सरकार कहती है—
स्वदेशी अपनाओ
अपनेपन की राह पकड़ो
पर दूसरी ओर
कोर्ट की चौखट पर बैठी
विदेशी भाषा—अंग्रेज़ी।

सिविल सेवा की सीढ़ियों पर
राज करती वही ज़ुबान
हर राज्य तक
लोहे की जंजीर-सी फैली है अंग्रेज़ी।

सरकार के मंत्री और अधिकारी
जैसे दर्पण में अपना ही चेहरा भूलकर
अंग्रेज़ी का मुखौटा ओढ़े बोलते हैं।

रोज़गार की कुंजी भी
इसी भाषा के ताले में क़ैद
विश्वविद्यालय की सूचनाएँ
मानो विदेशी दरबार के फरमान।

अब आप ही बताओ—
सरकार का चरित्र कैसा है?
कौन है जो जनता को
मृगमरीचिका दिखाकर बहला रहा है?
कौन है जो
कुतर्क के हथियारों से
अपने ही लोगों को मूर्ख बना रहा है?

-प्रतीक झा ‘ओप्पी’
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज
Kvpprateekjha@gmail.com


Related Posts

मुहब्बत जालिम – डॉ इंदु कुमारी

January 15, 2022

मुहब्बत जालिम किसी की नहीं होती हैजालिम मुहब्बत ये हैबड़ी मगरुर होती हैबड़ी मशहूर होती है बाँधो चाहे पैरों में

फसलों के त्योहार – डॉ इंदु कुमारी

January 15, 2022

फसलों के त्योहार मकर संक्रांति हम मनाएं गुड़ तिल चावल चढ़ाएंदही चूड़ा गुड़ केला खाखिचड़ी के भोग लगाएंमिलकर खुशी हम

युवा शक्ति जागो रे- मईनुदीन कोहरी नाचीज़ बीकानेरी “

January 15, 2022

“युवा शक्ति जागो रे” जागो- जागो , जागो रे जागो सेवा का हथियार हाथ में“मुझको नही तुझको “के नारे सेदुखियों

राजनीति भी अजीब है- सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 15, 2022

 राजनीति भी अजीब  है कोई कह गया तो टिका रहा कोई कह के भी मुकर गया ये राजनीति भी बड़ी

मैं तेरा दांत तोड़ दूंगा- R.S.meena Indian

January 15, 2022

कविता -मैं तेरा दांत तोड़ दूंगा मिल जाये गर रहबर ,हर बात छोड़ दूँगा । कह दूं सोहबतों से, मैं

शोषण- चन्दानीता रावत

January 15, 2022

शोषण जागो मानव के मन, जागोशोषण के विरूद्ध चुपी तोडो़समाज के काले विचारों सेरिश्ता तोडो़, दो जवाब मुड़ कर इनरुढ़िवादी

Leave a Comment