Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kanchan chauhan, poem

सफलता सांझी है | safalta saanjhi hai

सफलता सांझी है मत भूल सफलता सांझी है,कुछ तेरी है, कुछ मेरी है ।मां -बाप और बच्चे सांझे है,कुछ रिश्ते …


सफलता सांझी है

सफलता सांझी है | safalta saanjhi hai

मत भूल सफलता सांझी है,
कुछ तेरी है, कुछ मेरी है ।
मां -बाप और बच्चे सांझे है,
कुछ रिश्ते -नाते सांझे हैं।

कुछ जिम्मेदारी सांझी है ,
कुछ हिस्सेदारी सांझी है।
मेहनत जो तुमने की है तो,
इंतज़ार मैंने भी किया तेरा।
कुछ लम्हें तन्हा काटे हैं,
कुछ तुम बिन फ़र्ज़ निभायें हैं।
मेहनत तेरी तभी रंग लाई है,
जिम्मेदारी जब तेरी, मैंने निभाई है।
इसलिए सफलता सांझी है,
कुछ तेरी है, कुछ मेरी है।
मत भूल सफलता सांझी है,
कुछ तेरी है, कुछ मेरी है।
तुम से पूर्ण रूप मेरा,
और मुझसे हो सम्पूर्ण तुम।
मैं और तुम दोनों हम हैं,
हम दोनों से ये दुनिया है।
जो कुछ भी है,सब दोनों का,
फिर लाभ हो या फिर हानि है।
कुछ तेरी जिम्मेदारी है,
कुछ मेरी जिम्मेदारी है।
इसलिए सफलता सांझी है,
कुछ तेरी है, कुछ मेरी है।

कंचन चौहान


Related Posts

सुनियोजित अभियान- जितेंद्र कबीर

November 23, 2021

 सुनियोजित अभियान एक आठवीं फेल नौजवान  इतिहास के एक अध्यापक से बहस के दौरान देकर पूरे इतिहास को झूठा और

बड़े चालाक हो मेरे प्रभु – सिद्धार्थ गोरखपुरी

November 23, 2021

 बड़े चालाक हो मेरे प्रभु  बड़े चालाक हो मेरे प्रभु हर गुत्थी सुलझाए रखते हो। बस हमे ही जीवन मृत्यु

मिलन – अनीता शर्मा

November 23, 2021

 मिलन हो रहा है मधुर मिलनसुदूर गगन धरा का यूँगोधूली की क्षितिज बेला में। गवाह चाँद सितारे हैंगगन ने झुक

कविता- माई से- सिद्धार्थ गोरखपुरी

November 23, 2021

 कविता- माई से हम कितने क़ाबिल है ये कमाई तय करती है। हम हमेशा से क़ाबिल हैं ये बस माई

सफर – अनीता शर्मा

November 23, 2021

 सफर जिंदगी में चुनौतियां बहुत है मगर….. डगर मुश्किल भरी है। सफर तो चुनौतियों भरा है मगर…… बढ़ते जाना बाधाओं

प्रेम हमेशा रहेगा- जितेन्द्र ‘कबीर’

November 23, 2021

 प्रेम हमेशा रहेगा मजबूरियां सांसारिक हैं हमारीख़त्म हो जाएंगी देह के साथ ही,लेकिन प्रेम अमर है आत्मा की तरहरहेगा तब

Leave a Comment