Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

सपने- सुधीर श्रीवास्तव

सपने सपने देखिये सपने देखना अच्छी बात है,पर सपनों को पंख भी दीजिएउड़ने के लिए खुला आकाश दीजिए। सपनों को …


सपने

सपने- सुधीर श्रीवास्तव
सपने देखिये

सपने देखना अच्छी बात है,
पर सपनों को पंख भी दीजिए
उड़ने के लिए खुला आकाश दीजिए।

सपनों को दायरे में न बाँधिए
खुलकर परवाज करने दीजिये,
सपने भी हकीकत बनते हैं
बस! उन्हें फलने फूलने का
आधार तो दीजिये।

कौन कहता है
सपने सिर्फ सपने होते हैं
हकीकत से मीलों दूर होते हैं,
सपनों को खुली आँँखों से
देखना तो सीखिये।

एक बार सिर्फ़ और सिर्फ़
सपनों को हकीकत में
सच करने का जुनून तो कीजिए।
रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान ही नहीं
देहदान का सपना तो पालिए,
सपने सच हो जायेंगे

मेरी तरह आप भी बस एक बार
तनिक हौसला तो कीजिये,
मरकर भी जीवित रहने का
फैसला भर कीजिये।
विश्वास कीजिए
सपने हकीकत बन जायेंगे,

मरने के बाद भी आप
संसार में जिंदा रह जायेंगे,
सूक्ष्म शरीर से ही सही
नाम ही नाम कमायेंगे
आपके गुण गाये जायेंगे।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित


Related Posts

मदर्स डे विशेष -माँ की दुआएं

May 6, 2022

मदर्स डे विशेष माँ की दुआएं घर से सफर करने निकलना हो । माँ को जहन में रख निकला करो

कविता-मां ही जन्नत

May 6, 2022

कविता-मां ही जन्नत न मैं मंदिर पुजू न मस्जिद और न ही गुरूद्वारा,मां के चरणों में ही समाई है देखो

कविता-समाज में और जागरूकता लाए !

May 6, 2022

समाज में और जागरूकता लाए ! समाज में जागरूकता लाए,सभी को शिक्षित बनाए,बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाए, समाज में

कविता – कोयले की किल्लत

May 6, 2022

कविता -कोयले की किल्लत कोयले नें राजनीतिक माहौल में गर्मी लाई कमीं दूर अपनी आइडिया समस्याएं बतलाईअंतरराष्ट्रीय बाजार की बात

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ”

May 4, 2022

मुस्कान के मरहम से नासूरों को सजाती हूँ सुकून को संभालना आसान नहीं बड़े नाज़ों से पालती हूँ, ज़ख़्मों के

कविता-आपनो राजस्थान!

May 2, 2022

 आपनो राजस्थान! रेतीली मरुस्थलीय भूमि,ऊंट पर बैठकर सवारी, जीवंत संस्कृति,जब ये यादे मानस पटल पर आती,रखता है विशिष्ट पहचानम्हारों रंगीलों

PreviousNext

Leave a Comment