Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

शहीद कविता-नंदिनी लहेजा

शहीद शत नमन, आपके जीवन को,जिसे आपने, देश के नाम किया।हैं धन्य हमारे, वीर जवान,जिन्होंने प्राणों का, अपने दान किया। …


शहीद

शहीद कविता-नंदिनी लहेजा

शत नमन, आपके जीवन को,
जिसे आपने, देश के नाम किया।
हैं धन्य हमारे, वीर जवान,
जिन्होंने प्राणों का, अपने दान किया।

ज़बांजी, उनका शस्त्र महान ,
जिससे करते, दुश्मन का संघार।
जब तक प्राण, होते तन में,
ना मानते, सैनिक कभी हार
ना भूख प्यास, ना सर्दी गर्मी,
ना दिवाली और होली।
इनके लिए, वतन सब कुछ,
चाहे मिले दुश्मन की गोली।
शहादत को मानते, सौभाग्य अपना,
गर्व से उसे, गले लगाते हैं।
नतमस्तक हर देशवासी होता,
तिरंगे में लिपट जब वे आते हैं।
हैं धन्य वो जननी मैया,
जिन्होंने वीरों को जन्म दिया।
कुर्बान किया,लाल अपना देश पर,
कोख को अपने पावन किया।
शतनमन उस अर्धांगिनी को,
जिसका सुहाग हैं, सीमा का रक्षक।
बंधन मुक्त किया, मोह से अपने ,
गर्व से किया, जाते समय उसका तिलक।

नंदिनी लहेजा
रायपुर(छतीसगसढ़)
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित


Related Posts

मुहब्बत जालिम – डॉ इंदु कुमारी

January 15, 2022

मुहब्बत जालिम किसी की नहीं होती हैजालिम मुहब्बत ये हैबड़ी मगरुर होती हैबड़ी मशहूर होती है बाँधो चाहे पैरों में

फसलों के त्योहार – डॉ इंदु कुमारी

January 15, 2022

फसलों के त्योहार मकर संक्रांति हम मनाएं गुड़ तिल चावल चढ़ाएंदही चूड़ा गुड़ केला खाखिचड़ी के भोग लगाएंमिलकर खुशी हम

युवा शक्ति जागो रे- मईनुदीन कोहरी नाचीज़ बीकानेरी “

January 15, 2022

“युवा शक्ति जागो रे” जागो- जागो , जागो रे जागो सेवा का हथियार हाथ में“मुझको नही तुझको “के नारे सेदुखियों

राजनीति भी अजीब है- सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 15, 2022

 राजनीति भी अजीब  है कोई कह गया तो टिका रहा कोई कह के भी मुकर गया ये राजनीति भी बड़ी

मैं तेरा दांत तोड़ दूंगा- R.S.meena Indian

January 15, 2022

कविता -मैं तेरा दांत तोड़ दूंगा मिल जाये गर रहबर ,हर बात छोड़ दूँगा । कह दूं सोहबतों से, मैं

शोषण- चन्दानीता रावत

January 15, 2022

शोषण जागो मानव के मन, जागोशोषण के विरूद्ध चुपी तोडो़समाज के काले विचारों सेरिश्ता तोडो़, दो जवाब मुड़ कर इनरुढ़िवादी

Leave a Comment