Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

beuty tips, Health, sneha Singh

वेलेंटाइंस डे पर फ्लोलेस मेकअप लुक के लिए इतना आजमाएं| Valentine’s Day

वेलेंटाइंस डे पर फ्लोलेस मेकअप लुक के लिए इतना आजमाएं वेलेंटाइंस डे प्रेमियों के लिए खास दिन होता है। प्रेमी …


वेलेंटाइंस डे पर फ्लोलेस मेकअप लुक के लिए इतना आजमाएं

वेलेंटाइंस डे पर फ्लोलेस मेकअप लुक के लिए इतना आजमाएं| Valentine's Day :Try This Flawless Makeup Look

वेलेंटाइंस डे प्रेमियों के लिए खास दिन होता है। प्रेमी पूरे साल इस दिन की राह देखते हैं। वैसे तो फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह को वेलेंटाइंस सप्ताह कहा जाता है। वेलेंटाइंस सप्ताह सात दिनों तक रहता है। वेलेंटाइंस सप्ताह की शुरूआत सात फरवरी से होती है और 14 फरवरी को वेलेंटाइंस डे होता है। वेलेंटाइंस डे के लिए कपल काफी तैयारियां करते हैं। वे एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और प्यार का इकरार करते हैं। वेलेंटाइंस डे को लेकर लड़कियों में अधिक क्रेज देखने को मिलता है। वेलेंटाइंस डे के लिए लड़कियां महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं।
वेलेंटाइंस डे के लिए आकर्षक और सुंदर लुक के लिए लड़कियों को सेल्फ केयर पर अधिक ध्यान देना चाहिए। प्यार के स्पेशल डे के लिए लड़कियां फ्लोलेस लुक के लिए क्विक मेकअप रूटीन फाॅलो करना पसंद करती हैं। आप भी वेलेंटाइंस डे पर स्टनिंग लुक के लिए इस क्विक मेकअप रूटीन को फाॅलो कर सकती हैं।

चेहरा क्लीन करें

याद रखिए फ्लोलेस लुक के लिए चेहरा क्लीन करना बहुत जरूरी होता है। खास कर जब आप मेकअप करने जा रही हैं तो पहले आप फेस क्लींजर से चेहरा जरूर साफ करें। इससे चेहरे की गंदगी और ऑयल साफ हो जाएगा। चेहरा साफ करने के लिए अच्छी क्वॉलिटी के फेसवाश का उपयोग करें।

क्विक मेकअप के लिए फाउंडेशन के साथ मोइश्चराइज मिक्स करें

ग्लोइंग और क्विक मेकअप लुक के लिए फाउंडेशन के साथ मोइश्चराइज मिक्स करें। फाउंडेशन और मोइश्चराइज मिक्स कर के चेहरे पर लगाने से लाइट मेकअप लुक मिलता है। इससे आप का चेहरा नेचुरल लगेगा। मोइश्चराइज और फाउंडेशन बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

हाइलाइटर

आज के समय में हाइलाइटर के बिना मेकअप अधूरा लगता है। हाइलाइटर का उपयोग फीचर को हाइलाइट करने के लिए किया जाता है। नेचुरल लुक के लिए आप हाइलाइटर का उपयोग दो तरह से कर सकती हैं। हाइलाइटर को चीक्स बोंस, नोजब्रिज और लिप्स लगाएं। उसके बाद अंगुली पर थोड़ा हाइलाइटर ले कर आंखों पर लगाएं। इससे आप को आई मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चीक्स और लिप्स मेकअप लिपस्टिक की मदद से करें

क्विक मेकअप के लिए आप लिपस्टिक की मदद से ब्लशर पर लगा सकती हैं। एक लिपस्टिक लें, उसे लिप्स पर लगा लें। उसके बाद थोड़ी लिपस्टिक चीक्स पर लगा कर उसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इससे आप को नेचुरल ब्लश मिलेगा। लिपस्टिक को ब्लशर की तरह उपयोग करने के लिए आप अपनी अंगुलियों का उपयोग कर सकती हैं।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
<


Related Posts

स्किन केयर के लिए रूटीन में इस तरह शामिल करें हल्दी, आएगा नेचुरल ग्लो

December 31, 2022

काम की बात स्किन केयर के लिए रूटीन में इस तरह शामिल करें हल्दी, आएगा नेचुरल ग्लो भारतीय रसोई में

एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

December 30, 2022

काम की बात एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे बेसन का उपयोग अनेक

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए करें चार बातों का अनुसरण

December 23, 2022

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए करें चार बातों का अनुसरण|Follow four things to increase breast size ब्रेस्ट के मामले में

रिलेशनशिप में बोले जाने वाले ये झूठ तोड़ देते हैं दिल

December 22, 2022

रिलेशनशिप में बोले जाने वाले ये झूठ तोड़ देते हैं दिल कोई आप से पूछे कि रिलेशनशिप में सब से

किशमिश ही नहीं उसका पानी भी है फायदेमंद

December 22, 2022

किशमिश ही नहीं उसका पानी भी है फायदेमंद  खाली पेट किशमिश खाने से कब्ज, गैस और अपच खत्म होती है।

Previous

Leave a Comment