Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kishan bhavnani, lekh

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 – न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 – न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस उपभोक्ताओं में जागरूकता सृजित करने 14 से 20 मार्च …


विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 – न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 - न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस
उपभोक्ताओं में जागरूकता सृजित करने 14 से 20 मार्च 2022 तक उपभोक्ता सशक्तिकरण सप्ताह का आयोजन

उपभोक्ताओं को अपने कानूनी सशक्तिकरण का स्वतःसंज्ञान लेकर मनमाने दाम, बिनां मानक वस्तुओं, मिलावट, कालाबाजारी इत्यादि के खिलाफ़ जागृत होना ज़रूरी – एड किशन भावनानी

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 मार्च 2022 को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जा रहा हैं और हर वर्ष की परिस्थितियों के अनुसार अलग -अलग थीम रखी जाती है जो इस वर्ष,न्याय संगत डिजिटल फाइनेंस यह थीम रखी गई है। हर वर्ष 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इसे मनानेका उद्देश्य उपभोक्ताओं को जमाखोरी, मिलावट, नापतोल में गड़बड़ी, कालाबाजारी, मनमाने दाम वसूलना, बगैर मानक वस्तुओं की बिक्री, ठगी, सामान की बिक्री के बाद गारंटी न देने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अधिकतर देशों में इस दिवस के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष जगह-जगह पर कैम्प लगाये जाते है। लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष आयोजन किए जातें है।
साथियों बात अगर हम 15 मार्च को यह दिवस मनाने की करें तो, भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस का इतिहास, यहां उपभोक्ता आंदोलन की शुरुआत 1966 में महाराष्ट्र से हुई थी। वर्ष 1974 में पूणे में ग्राहक पंचायत की स्थापना की गयी। जिसके बाद धीरे-धीरे पूरे भारत में यह आंदोलन बढ़ने लगा। 24 दिसम्बर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अधिनियम बन गया। तभी से भारत में हर वर्ष 24 दिसम्बर को भी राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
साथियों बात अगर हम भारत में उपभोक्ताओं को कानूनी सशक्तिकरण करने की करें तो भारत में उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता संरक्षण के लिए 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 पारित किया गया और बदलती परिस्थितियों के अनुसार उसमें संशोधन करते हुए अब भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (संशोधित) 2002 लागू है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के हितार्थ उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, न्यायाधिकरण, जो जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरपर उपभोक्ता न्यायालय के रूप में सुचारू रूप से कार्यरत हैं।
साथियों इसके अलावा उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए अनेक विभाग, संगठन संस्थाओं को भी सफलतापूर्वक कार्यरत किया गया हैं। जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), भारतीय कानूनी माप विज्ञान संस्थान (आईआईएलएम) रांची, नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ), नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) तथा क्षेत्रीय संदर्भ मानक प्रयोगशालाओं (आरआरएसएल) की प्रक्षेत्र इकाइयों को उपभोक्ताओं के हितार्थ कार्यरत किया गया है

साथियों बात अगर हम भारत में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 को मनाने की करें तो उपभोक्ता मंत्रालय इसे 14 से 20 मार्च 2022 तक उपभोक्ता अधिकारिता सप्ताह के रूप में मनाएगा, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना होगा जिसके। उपभोक्ता मामले विभाग आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने और समारोह मनाने के लिए एक सप्ताह तक उपभोक्ता अधिकारिता सप्ताह का आयोजन कर रहा है। ये समारोह 15 मार्च को आयोजित होने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के साथ मनाए जा रहे हैं। उपभोक्ता मामले विभाग देश में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यकलापों का आयोजन करेगा।
साथियों बात अगर हम उपभोक्ता कार्य खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा उपभोक्ता सशक्तिकरण सप्ताह मनाने की करें तो उपरोक्त संगठन संस्थाएं, 75 गांवों में ग्रामीण लोक संपर्क कार्यक्रम आयोजित करेंगी। लोक संपर्क कार्यक्रम राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच), उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की विशेषताओं, बीआईएस मानकों, पूर्व-पैक वस्तुओं पर देखे जाने वाले विवरण, आईएसआई चिन्हित प्रेशर कूकर तथा हेलमेट के उपयोग, हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की खरीद तथा उचित भार और मापों का उपयोग जैसी स्थानीय जनसंख्या की रुचि से संबंधित विभिन्न पहलों के बारे में जागरूकता का निर्माण करेंगे।
विभाग 15 मार्च 2022 को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है और इस वर्ष की विषयवस्तु न्यायसंगत डिजिटल फाइनेंस है। 16-17 मार्च, 2022 को ई-कॉमर्स पर एक वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। माईगॉव के सहयोग से एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी जो सभी प्रतिभागियों के लिए खुली है तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त, आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान उपभोक्ता अधिकारिता सप्ताह मनाने के लिए बीआईएस, एनटीएच और आरआरएसएल द्वारा 14-20 मार्च 2022 तक कई अन्य कार्यकलापों की योजना बनाई गई है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2022 की थीम न्याय संगत डिजिटल फाइनेंस है। उपभोक्ताओं में जागरूकता सृजित करने 14 से 20 मार्च 2022 तक उपभोक्ता सशक्तिकरण सप्ताह मनानें का आयोजन किया गया है तथा उपभोक्ताओं को अपने कानूनी सशक्तिकरण का स्वतःसंज्ञान लेकर मनमाने दाम, बिनं मानक वस्तुओं, मिलावट, कालाबाजारी इत्यादि के खिलाफ जागृत होना ज़रूरी है।

-संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र


Related Posts

जीएसटी राजस्व कलेक्शन का स्वर्णिम माह अप्रैल 2023

May 4, 2023

जीएसटी राजस्व कलेक्शन का स्वर्णिम माह अप्रैल 2023 जीएसटी कलेक्शन की बल्ले-बल्ले – पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर अप्रैल 2023 में

मन की बात @ 100 – रेडियो से भावनात्मक जुड़ाव

May 4, 2023

मन की बात @ 100 – रेडियो से भावनात्मक जुड़ाव सुनिए जी ! एक ठो रेडियो लेते आइएगा ! रेडियो

संशोधित गैंगस्टर एक्ट 2021 @ बचके रहना रे बाबा !

May 4, 2023

संशोधित गैंगस्टर एक्ट 2021 @ बचके रहना रे बाबा ! मज़बूत सबूतों से समृद्ध चार्ज शीट प्लस सभी हितधारकों की

बलात्कार गुनाह और स्वैच्छिक बलात्कार नहीं

May 4, 2023

बलात्कार गुनाह और स्वैच्छिक बलात्कार नहीं बलात्कार शब्द एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर दिल क्रोध से भर जाता है

सावधान ! शिकारी घात लगाए बैठे

May 4, 2023

सावधान ! शिकारी घात लगाए बैठे उफ़्फ ये कैसी विडम्बना है , हर तरफ़ खौंफ के साए के काले बादल

कैसी है हमारी व्यावसायिक सुरक्षा और क्या है स्वास्थ्य खतरे?

May 4, 2023

28 अप्रैल – कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस कैसी है हमारी व्यावसायिक सुरक्षा और क्या है

PreviousNext

Leave a Comment