Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

news, Priyanka_saurabh

विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) से अलंकृत हुए डॉ सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ

विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) से अलंकृत हुए डॉ सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ _(‘विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ’ ने हरियाणा के भिवानी जिले के …


विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) से अलंकृत हुए डॉ सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ

विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) से अलंकृत हुए डॉ सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ

_(‘विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ’ ने हरियाणा के भिवानी जिले के युवा दम्पति को विद्यावाचस्पति उपाधि से किया सम्मानित, क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर)_

*हिसार/भिवानी/भागलपुर:* राष्ट्रभाषा हिन्दी व लोक भाषाओं के प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए समर्पित भागलपुर की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ अपने स्थापना काल से ही हिन्दी और हिन्दी साहित्य की सहायक बोलियों व उप बोलियों के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। भारतीय लोक साहित्य को हिंदी के माध्यम से प्रकाश में लाने की दिशा में विद्यापीठ की अहम् भूमिका रही है। इसी कड़ी में बीते 14 अप्रैल को पुरी अधिवेशन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

अधिवेशन के उद्घाटनकर्ता एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि सम्मान से व्यक्ति का मान बढ़ता है और अपमान से व्यक्ति का व्यक्तित्व संकुचित होता है। उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य सहित अन्य भारतीय भाषाओं के सारस्वत साधकों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं मानद उपाधि प्रदान करने का सिलसिला जारी है; ताकि उनका मनोबल बढ़े और आए दिन हिंदी और हिंदी की सहायक भाषाओं के ज्वलंत मुद्दों, विषयों, शोध परक कार्यों एवं सामाजिक साहित्यिक सेवा कर्तव्यों पर आधारित संगोष्ठी, शिविर, कार्यशाला ,अनुष्ठान सभा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संचालन एवं शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन होता रहे।

इस दिशा में भी भागलपुर की विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ प्रयत्नशील है। विद्यापीठ की स्थापना का उद्देश्य कला ,साहित्य और संस्कृति का उन्नयन करना है। हरियाणा के भिवानी जिले अंतर्गत सिवानी उपमंडल के गाँव बड़वा निवासी और देश के चर्चित युवा लेखक एवं हिन्दी के लिए समर्पित दम्पति डॉ सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को अधिवेशन के सम्मानोपाधि अर्पण सत्र में विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। यह उपाधि पीएचडी के समतुल्य होती है। यह उपाधि श्री सौरभ दम्पति को उनके हिन्दी के प्रति समर्पण और सुदीर्घ सेवा को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है।

श्री सौरभ दम्पति के अवदानों को देखते हुए विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर ने 14 अप्रैल को अपने दीक्षांत समारोह में ‘विद्यावाचस्पति’ (पीएच.डी.) की मानद उपाधि प्रदान की। इस उपाधि को विद्यापीठ के कुलाधिपति सुमन जी भाई, कुलपति तेज नारायण कुशवाहा, कुलसचिव देवेन्द्र नाथ साह, अधिष्ठाता योगेन्द्र नारायण शर्मा ‘अरूण’ तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य के.डी. मिश्र के हाथों प्रदान किया गया। डॉ सत्यवान सौरभ एवं प्रियंका सौरभ को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि मिलने पर विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति तेज नारायण कुशवाहा समेत देश भर के हजारों लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

क्या है विद्या वाचस्पति उपाधि

विद्या वाचस्पति की उपाधि डॉक्टरेट के समकक्ष मानी जाती है। यह उपाधि साहित्य के क्षेत्र में बेहतर और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दी जाती है। देश में भागलपुर स्थित विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ एकमात्र ऐसी संस्था है जो विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान करती है। उपाधि मिलने के बाद संबंधित साहित्यकार या कवि अपने नाम के आगे डॉ. लिखने का पात्र हो जाता है। ठीक उसी प्रकार जैसे पीएचडी उपाधि के बाद व्यक्ति डॉ. लिखता है।


Related Posts

गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में शामिल हुई दुनिया की 2100+ प्रेरक महिलाएं

March 26, 2022

 गोल्डन बुक ऑफ अर्थ में शामिल हुई दुनिया की 2100+ प्रेरक महिलाएं स्वर्ण भारत महिला सशक्तिकरण बोर्ड द्वारा पन्द्रह हज़ार

अंतराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय ने चलाया विश्व का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान

March 25, 2022

अंतराष्ट्रीय इंटर्नशिप विश्वविद्यालय ने चलाया विश्व का सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान 400 से अधिक सहयोगियों व 50 देशों ने लिया

स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन

February 11, 2022

 स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन   भारत ने अपना रत्न खो दिया- यह सरस्वती का स्वर विराम है- पार्थिव शरीर को

ऋचा मेहता द्वारा ईयर टु हियर संस्थान

February 7, 2022

ऋचा मेहता द्वारा ईयर टु हियर संस्थान – दुनिया भर में प्रभाव डालने वाली सामाजिक पहल के एक वर्ष का

ऋचा मेहता – द राइजिंग स्टार

February 7, 2022

 ऋचा मेहता – द राइजिंग स्टार ऋचा मेहता पेज3 सेलेब्रिटी के तौर पर जाना-पहचाना नाम हैं। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन

February 7, 2022

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि सम्मेलन देश की एकता अखंडता को एक माला में

Leave a Comment